Jagdeep Dhankhar Mimicry Row Latest Update: देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। संसद से निलंबन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की, जिस पर भाजपा ने विरोध जताया। इसके बाद जो विवाद छिड़ा, हर किसी ने अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस ने कल्याण बनर्जी का समर्थन किया। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिमिक्री करके मजाक उड़ाते रहे हैं। इन बयानबाजियों के बीच कांग्रेस ने अब भाजपा पर काउंटर किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी का वह वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह साल 2017 में पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करके जयराम रमेश ने लगाए आरोप
प्रधानमंत्री मोदी का मिमिक्री वाला वीडियो शेयर करके जयराम रमेश ने कैप्शन में लिखा कि 10 अगस्त 2017 को पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का आखिरी दिन था। 10 साल लंबे कार्यकाल के बाद उप-राष्ट्रपति और राज्य सभापति रिटायर हो रहे थे। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हामिद अंसारी का मजाक उड़ाया था। उनकी पहचान को उनके धर्म से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि हामिद अंसारी का कार्यकाल और उनकी उपलब्धियां उनकी धार्मिक पहचान के कारण थीं। अब जिस तरह से भाजपा द्वारा विवाद को तूल दिया जा रहा है। बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, वह सब कुछ संसद से 140 से ज्यादा सांसदों के निलंबन के मुद्दे से विपक्ष को भटकाने की कोशिश है। 13 दिसंबर को संसद पर हुए हमले और सुरक्षा में चूक मामले को भी रफा दफा करने की कोशिश है, लेकिन विपक्ष चुप नहीं बैठैगा।
यह भी पढ़ें: 60 हजार से एक लाख तक…सांसदों को निलंबन से कितना नुकसान, वेतन और भत्तों के नाम पर क्या मिलेगा?
राहुल गांधी ने भी मामले में पेश की अपनी सफाई
दरअसल, कल्याण बनर्जी जब जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे, उस समय राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। राहुल ने ही मिमिक्री को अपने मोबाइल में कैद किया। राहुल की इस हरकत पर भी सवाल उठे तो उन्होंने जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हां मैंने वीडियो बनाया, लेकिन सभी उस वीडियो पर केंद्रित हैं। सांसदों के निलंबन से किसी का कोई लेना-देना नहीं। उनका दर्द कोई नहीं समझता। सांसद निराश हैं। उनका मनोबल टूटा है, लेकिन उनका पक्ष सुना तक नहीं गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कल्याण बनर्जी ने भी कहा कि मेरे खिलाफ दिल्ली में एक थाने में FIR दर्ज कराई गई है, लेकिन मेरा इरादा उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का नहीं था। संवैधानिक पदों पर बैठे गणमान्यों के प्रति मेरे दिल में सम्मान है। वीडियो को गलत समझा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: निलंबित सांसदों के पास अब आगे क्या विकल्प? Parliament Session में सस्पेंड हो चुके हैं 141 मेंबर्स
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines