Vice President Kerala Visit: केरला दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 55 साल बाद सोमवार को अपनी टीचर के घर पहुंच गए। इस दौरान उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी साथ रही। कन्नूर पहुंचे उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ स्कूल टीचर रत्ना नायर से उनके चंपाद स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात से पहले धनखड़ ने कहा कि 55 साल बाद मैं अपने गुरु को सम्मान, गुरु दक्षिणा दूंगा। उपराष्ट्रपति ने अपनी शिक्षिका के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इसके बाद खुशी जाहिर करते हुए उनके स्कूल टीचर ने उपराष्ट्रपति से कहा कि इससे अच्छी गुरु दक्षिणा नहीं हो सकती। केरल विधानसभा के अध्यक्ष शमसीर ने भी उपराष्ट्रपति धनखड़ के इन पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
2 दिवसीय दौरे पर हैं धनखड़
धनखड़ केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने 22 मई को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा भवन-नियमसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केरल देश के लिए एक मॉडल है। उन्होंने कहा, “केरल विधानसभा भवन लोगों की इच्छा, लोकतंत्र की भावना और संविधान के सार का प्रतिनिधित्व करता है।”
और पढ़िए – India Corona Update : देश में कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 400 के करीब केस, 4 की मौत
इस बात पर जोर देते हुए कि किसी भी लोकतंत्र में संसदीय संप्रभुता अनुल्लंघनीय है, उपराष्ट्रपति ने कहा, “लोकतंत्र का सार लोगों के अध्यादेश की व्यापकता में निहित है, जो वैध मंच-संसद और विधायिकाओं के माध्यम से परिलक्षित होता है।”
बाद मेंधनखड़ ने केरल में भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला की अपनी यात्रा के दौरान चाय पर ‘भविष्य के समुद्री योद्धाओं’ कैडेटों के साथ बातचीत की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines