हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vice President Oath: देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश को आज नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) आज देश के 14वें उपराष्ट्पति पद की शपथ (Vice President Oath) लेंगे। जगदीप धनखड़ आज दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को पद की शपथ दिलाएंगी।

जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की जगह लेंगे। वेंकैया नायडू का कार्यकाल कल यानी 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया है। उपराष्ट्रपति बनने से पहले जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा ने 182 वोट प्राप्त किये। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की। उपराष्ट्रपति पद के लिए पिछले छह चुनावों में श्री धनखड़ का जीत का अंतर सबसे अधिक रहा।

1997 के बाद से पिछले छह उप-राष्ट्रपति चुनावों जगदीप धनखड़ का जीत का अंतर में सबसे अधिक है। हालांकि, केआर नारायणन के पास सबसे अधिक अंतर के साथ उपराष्ट्रपति की जीत का रिकॉर्ड बना हुआ है, उन्होंने 1992 में स्वतंत्र उम्मीदवार काका जोगिंदर सिंह के खिलाफ डाले गए 701 वोटों में से 700 वोट हासिल किए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें