Jagan Reddy Health Update: आंध्र प्रदेश CM की तबियत अब कैसी है? जानलेवा हमले में आंख में लगी चोट

Jagan Mohan Reddy Health Update: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर पथराव हुआ। उन पर कैट बॉल फेंकी गई, जिससे उनकी आंख के ऊपर चोट लगी। डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ का अपडेट उनके समर्थकों और मीडिया को दिया है।

Stone Pelting On Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy

Stone Pelting On Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy

विज्ञापन

Jagan Mohan Reddy Health Update: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ है। एक शख्स ने उनके ऊपर फूल के साथ पत्थर बरसाए। इससे उनके माथे और आंख में चोट लगी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) पार्टी के अध्यक्ष की आंख के ऊपर टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट करके हमले पर हैरानी जताई और कहा कि जगन रेड्डी जल्द स्वस्थ हो जाएं। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी वर्करों ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वर्करों पर हमला करने का शक जताया है।

विज्ञापन

 

फूलों के साथ फेंके गए थे पत्थर

बता दें कि शनिवार रात को मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मेमंता सिद्धम (हम सब तैयार हैं) बस यात्रा निकाली थी। मुख्यमंत्री बस के ऊपर चढ़े थे और अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान लोग उन पर फूल बरसा रहे थे।

विज्ञापन

फूलों के बीच कई पत्थर आकर उन्हें लगे। पत्थर लगते ही उनके माथे से खून बहने लगा। यह देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। समर्थकों ने मुख्यमंत्री को तुरंत बस के अंदर किया। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक कई पत्थर उन्हें आकर लगे। उनके समर्थकों ने भीड़ के बीच हमलावर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किए ट्वीट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की हेल्थ के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि ‘मेमंथा सिद्धम् यात्रा’ के दौरान जगन मोहन रेड्डी पर जो पत्थर बरसाए गए, वे काफी भारी थे। सिंह नगर ढाबा कोटला सेंटर में उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दे दिया गया था, लेकिन उनकी आंख के ऊपर कट लगा है। उन कैट बॉल फेंकी गई थी। उनके साथ खड़े विधायक वेलमपल्ली को बाईं आंख भी चोटिल हुई है।

विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री ने प्राथमिक उपचार के बाद भी यात्रा जारी रखी, लेकिन दर्द के वजह से वह काफी तकलीफ में थे। 2 टांके लगाने की जरूरत पड़ी और उन्हें पेनकिलर भी दे दी गई थी। YSRCP समर्थकों ने आरोप लगाया है कि हमला तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं ने कराया है, पुलिस से कार्रवाई की मांग है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ