जगन मोहन रेड्डी के 500 करोड़ के आलीशान महल के इनसाइड वीडियो, भूल जाएंगे दिल्ली का शीशमहल

जगन मोहन रेड्डी के 500 करोड़ के आलीशान महल के अंदर के वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग दिल्ली का 47 करोड़ का शीशमहल भूल जाएंगे। 500 करोड़ का महल इतना खूबसूरत है और ऐसी लोकेशन पर बना है कि यकीन नहीं कर पाएंगे।

Image (7)

500 Crores Mansion Inside Videos: दिल्ली के 47 करोड़ के शीशमहल की पूरे देश में चर्चा रही। इस शीशमहल के अंदर के फोटो और वीडियो सामने आए तो सभी नजारे देखकर सभी चौंक गए थे, लेकिन आज हम आपको जिस महल के वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर तो शीशमहल का ख्याल भी नहीं आएगा। चर्चा है कि इस महल को पहाड़ काटकर बनाया गया है और इसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये हैं। इसके अंदर 40 लाख का बाथटब, 12 लाख का कमोड है।

विज्ञापन

500 करोड़ खर्च करके यह महल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी का बताया जा रहा है, लेकिन इस महल के कारण जगन मोहन रेड्डी मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि इस महल पर बवाल हो रहा है, क्योंकि आंध्र प्रदेश में सरकार बदलते ही जगन मोहन रेड्डी पर शिकंजा कसने लगा है। एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने जगन मोहन पर 500 करोड़ रुपये खर्च करके महल बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह रकम भ्रष्टाचार करके जनता से लूटी गई।

विज्ञापन

आरोप है कि जगन मोहन रेड्डी ने यह महल गुपचुप तरीके से बनवाया है। विशाखापत्तनम में बैरिकेड्स लगाकर गुप्त रूप से एक पहाड़ी की चोटी काटकर इस महल का निर्माण कराया गया। TDP ने दावा किया है कि रुशिकोंडा हिल पर बने इस आलीशान महल को उन्हीं जगन मोहन रेड्डी ने एक ऑफिस के रूप में काम करने के लिए बनाया है, जिन्होंने पहले विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित किया था। आइए इस महल के इनसाइड वीडियो देखते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ