ईरान-इजरायल जंग से पैदा हुए हालात के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है. बता दें कि भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ हॉर्मुज के रास्ते क्रूड ऑयल टैंकर लेकर गुजरात में मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है. तेल के यह टैंकर UAE से मंगवाए गए हैं. इनमें लगभग 80,886 मीट्रिक टन (MT) क्रूड ऑयल था, जिसे फुजैराह पोर्ट पर लोड किया गया है. इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी.
इसे भारत की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है, तीन जहाज सफलतापूर्वक भारत पहुंच चुके हैं. इसका क्रेडिट धैर्यपूर्ण कूटनीतिक पहल और भारत के ईरान समेत इस क्षेत्र के सभी देशों से अत्यंत सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को दिया जा रहा है. पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद यह बड़ी सफलता मिल सकी है. बता दें कि ‘जग लाडकी’ पर तेल टैंकर के साथ ही 22 भारतीय नाविक भी सवार हैं. सभी सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गए हैं. जग लाडकी उन 28 भारतीय जहाजों में से चौथा जहाज है जो पिछले दो हफ्तों से युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण बंद है होर्मुज
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फारस की खाड़ी में एक संकरा रास्ता है, जिससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है. इस कारण वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है और इसमें किसी भी प्रकार की रुकावट से बाजारों को गंभीर जोखिम हो सकता है. अमेरिका, इजरायल से युद्ध के चलते ईरान से इसे बंद कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इस वजह से बीते एक महीने में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है.
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines