श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को जम्मू, कठुआ, सांबा और डोडा में कई स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि मामला पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई से जुड़ा है। हाल ही में ड्रोन के जरिए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी की गई थी जिसे ड्रोन की मदद से गिराया गया था।
आतंकी मुनीर के घर भी की गई छापेमारी
एनआईए के अधिकारियों को ड्रोन गिराने के मामले के मुख्य आरोपी फैसल मुनीर के आवास पर भी छापेमारी की, जिसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल के महीनों में ड्रोन मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं।
बुधवार को बरामद किए गए थे हथियार
बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू के टोफ गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप बरामद की। पुलिस के मुताबिक, इस साल 24 फरवरी को अरनिया थाने में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी को लेकर मामला दर्ज किया गया था।
और पढ़िए – पूर्वी लद्दाख में टेंशन बरकरार, क्या रूस में एक साथ मिलिट्री ड्रिल करेगी भारत-चीन की सेना!
छिपाए गए हथियार भी किए गए बरामद
जम्मू के एक आतंकी ने खुलासा किया था कि एक पाकिस्तानी हैंडलर मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम ने ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद गिराया है। उसने बताया कि कासिम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और अल बद्र का मुख्य संचालक है। पुलिस ने बताया कि आतंकी ने रिमांड पर पूछताछ के दौरान अरनिया हथियार गिराने के मामले में अपनी भूमिका कबूल कर ली और दो स्थानों का भी खुलासा किया जहां पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियार और गोला-बारूद छुपाए गए थे। हथियार बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ घटनास्थल का दौरा कर रही है।
एनकांउटर में मारा गया एक आतंकी
आतंकी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, “आरोपी की निशानदेही पर बताए गए पहले स्थान पर कोई बरामदगी नहीं हुई थी, लेकिन फलियां मंडल क्षेत्र के टोफ गांव (अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास) में दूसरे स्थान पर हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों से भरा एक पैकेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब पैकेट खोला जा रहा था तब आतंकी ने एक पुलिसकर्मी पर हमला किया और उसकी सर्विस राइफल छीन ली। उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई और मौके से भागने की कोशिश की।
और पढ़िए – मांगों को लेकर लखीमपुर खीरी में धरना देने के लिए तैयार संयुक्त किसान मोर्चा
अधिकारी ने कहा, “जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान आतंकी घायल हो गया जिसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू ले जाया गया। घायल आतंकवादी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, बम निरोधक दस्ते की मदद से गिराए गए पैकेट की छानबीन की गई। पैकेट से एक एके 47, मैगजीन, चीनी हैंड ग्रेनेड समेत अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines