हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

18 घंटे फ्लाइट में देरी, 47 दिन से रिफंड का इंतजार, सोशल मीडिया पर युवती का एयरलाइन पर फूटा गुस्सा

Air India: एयर इंडिया ने इस सब पर खेद जताते हुए जल्द ही इस मामले की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Air India

Air India: एयर इंडिया से हवाई यात्रा करना एक युवती के लिए किसी बुरे सपने के सामान रहा, उसकी उड़ान करीब 18 घंटे लेट हुई और वह पिछले 47 दिनों से अपने रिफंड का इंतजार कर रही है। दरअसल, दिल्ली की रहने वाली शिवानी बजाज ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर आप बीती पोस्ट की है।

पोस्ट के अनुसार ये घटना 5 नवंबर की है, जब वह मिलान एयरपोर्ट पर फंस गईं। उनकी एयर इंडिया से दिल्ली आने की टिकट दी। पोस्ट में दावा किया गया कि उनकी फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट दी। जिससे वह अपनी बहन की शादी का एक बड़ा हिस्सा मिस कर गईं।

ये भी पढ़ें: सांसद राघव चड्ढा की मुहिम का असर, सरकार अब एयरपोर्ट्स पर शुरू करेगी यात्रियों के लिए सस्ती कैंटीन

सोशल मीडिया पर किए कई पोस्ट 

शिवानी बजाज ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं यह इसलिए साझा कर रही हूं क्योंकि मुझे उम्मीद है कि एयर इंडिया इसे गंभीरता से लेगी और मेरे रिफंड में तेजी लाएगी। एयरलाइट अपने काम करने के तरीके से सुधार करेगी ताकि अन्य लोगों को ऐसी परेशानी न हो।

50000 रुपये रिफंड का इंतजार 

शिवानी के अनुसार लंबी देरी और उसके बाद दूसरी फ्लाइट बुक करने पर उन्हें चेक-इन में अपना सामान वापस पाने में परेशानी हुई। इसके अलावा बिजनेस क्लास अपग्रेड के लिए चुकाए गए 50000 रुपये भी उन्होंने गंवा दिए। जिसे एयरलाइन कर्मी ने रिफंड करवाने की बात कही थी कि लेकिन ये पैसे अभी तक नहीं आए हैं।

एयर इंडिया ने जताया पूरे मामले पर खेद, जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया

युवती ने कहा कि इस देरी के कारण एयर इंडिया से उनका भरोसा टूट गया है। वह अपनी आपबीती लोगों के साथ इसलिए साझा कर रही हैं कि आगे एयरलाइन अपने काम करने के तरीके में सुधार करे और आगे किसी भी यात्री को इस स्थिति से नहीं गुजरना पड़े। वहीं, एयर इंडिया ने इस सब पर खेद जताते हुए जल्द ही इस मामले की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: बंधक बनाकर युवती से रेप, भड़के लोगों ने आरोपी का घर फूंका; पुलिस पर पथराव… जानें मामला

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें