इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर रोक लगा दी गई है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने राजधानी रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में बुर्के पर बैन लगाने का ऐलान किया. हालांकि भारत में बुर्के को लेकर कोई नियम नहीं हैं और न ही किसी तरह का प्रतिबंध लगा है, लेकिन बुर्के को लेकर कानूनी, अदालती और राजनीतिक विवाद हो चुके हैं. वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 24 देशों ने बुर्के पर बैन लगाया हुआ है.
बुर्का बैन का ऐलान घटा सकता छात्रों की संख्या
रिसर्च इंस्टीट्यूट फोंडाजियोने ISMU के अनुसार, इटली के स्कूलों में 9.3 लाख विदेशी छात्र हैं, जो पूरे देश में स्कूली छात्रों का 11.6% हिस्सा हैं. इटली में पिछले 10 साल में विदेशी छात्रों में नाबालिग छात्रों की संख्या में 4.5% की गिरावट आई है. ऐसे में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का बुर्के पर बैन का ऐलान विदेशी छात्रों की संख्या को और घटा सकता है. लेकिन बुर्का बैन पर अभी कैबिनेट फैसला लेगी जल्द इस पर फैसला लेगी. प्रस्तावित कानून को सरकार मंजूरी दे चुकी और 60 दिन में इसे लागू किया जाएगा.
दुनियाभर के 24 देशों में बुर्का-हिजाब पर बैन
बता दें कि अफ्रीका के 7 देशों कैमरून, चाड, कांगो गणराज्य, गैबॉन, सेनेगल, जाम्बिया और ट्यूनीशिया ने बुर्का और हिजाब पर बैन लगाया हुआ है. एशिया के 7 देश चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकस्तान, श्रीलंका, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान भी बुर्का और हिजाब पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. इनके अलावा यूरोप के 10 देश ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड ने भी बुर्का और हिजाब बैन किया हुआ है.
बुर्का-हिजाब और नकाब तीनों में क्या अंतर है?
बता दें कि बुर्का सिर से पैर तक पहना जाने वाला ढीला-ढीला ड्रेसा होता है, जिसमें चेहरे से लेकर पैरों तक पूर शरीर ढका होता है और आंखों भी कवर होती हैं, लेकिन देखने के लिए जालीदार कपड़ा बुर्के में लगा होता है. नकाब से सिर्फ पूरा सिर और चेहरा कवर होता है, जबकि आंखें खुली रहती हैं. इसके अलावा हिजाब से सिर के बाल, कान और गर्दन कवर होते हैं, लेकन चेहरा पूरी तरह से ओपन रहता है. ऐसे में शरीर को सबसे ज्यादा कवर करके रखने वाला ड्रेस बुर्का होता है.
भारत में बुर्का-हजाब को लेकर विवाद और फैसले
भारत में बुर्का और हिजाब को लेकर कोई नियम नहीं हैं और न ही कोई प्रतिबंध हैं, यानी भारत में बुर्का पहनने की कोई मनाही नहीं है. लेकिन बुर्का और हिजाब को लेकर देश में अकसर कानूनी, राजनीतिक और सामाजिक विवाद होते हैं, जो कोर्ट तक पहुंच जाते हैं, जिसके बाद अदालतों के द्वारा बड़े फैसले दे दिए जाते हैं. अनुच्छेद 25 के तहत मिले धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार भारत में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में ड्रेस कोड और छात्रों में अनुशासन के बीच संघर्ष और टकराव का बड़ा मुद्दा बना गया है.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 hr agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
3 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
6 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
6 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
6 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
7 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines