---विज्ञापन---

देश angle-right

IT Survey BBC 3rd Day: बीबीसी के दफ्तरों में तीसरे दिन इनकम टैक्स का सर्वे जारी, जानें कब तक चलेगा ‘ऑपरेशन’

IT Survey BBC 3rd Day: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में इनकम टैक्स का सर्वे लगातार तीसरे दिन जारी है। दोनों ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बीबीसी के दफ्तरों में जारी सर्वे की समय सीमा अंदर मौजूद टीम […]

---विज्ञापन---

IT Survey BBC 3rd Day: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में इनकम टैक्स का सर्वे लगातार तीसरे दिन जारी है। दोनों ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बीबीसी के दफ्तरों में जारी सर्वे की समय सीमा अंदर मौजूद टीम पर निर्भर है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में दोनों ऑफिस के अंदर मौजूद अधिकारियों ने चुनिंदा कर्मचारियों से वित्तीय डेटा जुटाया है। अधिकारियों ने कहा है कि यह सर्वे अंतरराष्ट्रीय कराधान और बीबीसी सहायक कंपनियों के स्थानांतरण मूल्य निर्धारण से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

बीबीसी के संपादकों के साथ अधिकारियों ने शेयर किया डॉक्यूमेंट

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बीबीसी के संपादकों के साथ एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था जिसमें कहा गया है कि उन्हें तीन दिनों के लिए सर्वे की अनुमति है। इस बीच बीबीसी के सभी कर्मचारियों को अगली सूचना तक घर से काम करने का निर्देश दिया गया है।

और पढ़िए –IT Survey On BBC, Day 2: दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी, ऑफिस के अंदर नोकझोक का वीडियो भी वायरल

---विज्ञापन---

बता दें कि सर्वे के दूसरे दिन, IT के अधिकारियों ने चुनिंदा कर्मचारियों से जानकारियां जुटाई और डेटा इक्ट्ठा किया। अधिकारियों ने कहा कि ये एक सर्वे है, छापेमारी नहीं। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के जब्त किए गए फोन जल्द ही वापस कर दिए जाएंगे। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने कहा है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच पहुंची है टीम

सर्वे ऐसे समय में शुरू किया गया है जब बीबीसी के ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम के एक डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने के लिए भाजपा की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ा है। भाजपा का आरोप है कि डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई चीजें एकतरफा है।

---विज्ञापन---

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के मद्देनजर भारत में बीबीसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था और याचिका को पूरी तरह से गलत करार दिया था।.

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2023 11:03 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola