14 करोड़ कैश...8 किलो सोना और 170 करोड़ की संपत्ति बरामद, महाराष्ट्र के नांदेड़ में IT का छापा

IT raid in Nanded Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आईटी विभाग ने 72 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी कर करोड़ों रुपए से अधिक की बेहिसाब संपत्ति बरामद की है। इसके अलावा टीम को 14 करोड़ से अधिका का कैश मिला है।

IT raid in Nanded Maharashtra

महाराष्ट्र के नांदेड़ में IT की छापेमारी

IT raid in Nanded Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है। जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने भंडारी फाइनेंस और आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मार कर यह कार्रवाई की है। आयकर विभाग को 72 घंटे की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है। जिसे गिनने में 14 घंटे से अधिक का समय लगा है।

आईटी विभाग ने भंडारी परिवार के पास 170 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है। इसके अलावा 8 किलो सोना और 14 करोड़ का कैश भी जब्त किया है। कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार भंडारी फैमिली का नांदेड़ में प्राइवेट फाइनेंस का बड़ा बिजनेस है। आयकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी इसके बाद टीम ने पुणे, नासिक, नागपुर, संभाजीनगर, परभणी और नांदेड़ में एक साथ यह कार्रवाई की थी। सके बाद टीम ने 10 मई को इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। आईटी की इस कार्रवाई में 100 से अधिक अफसर शामिल थे। टीम ने भंडारी फैमिली के पारसनगर, महावीर सोसायटी और काबरा नगर स्थित आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की थी।

8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश और 72 घंटे... IT की छापेमारी में मिली 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति

आयकर विभाग ने लगातार तीन दिनों तक कार्रवाई करने के बाद इस बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है। फिलहाल टीम संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में जुटी है।

खबर अपडेट की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ