ISRO To Launch Sun Mission Aditya L-1: चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO अब सूर्य पर जाने की तैयारी में जुट गया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी ने बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग से इसकी घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि ISRO जल्द ही सूर्य के अध्ययन और उसकी विस्तृत जानकारी के लिए ‘आदित्य एल-1’ मिशन लॉन्च करने जा रहा है। उन्होंने मिशन वीनस को भी ISRO के लक्ष्यों में से एक बताया।
प्रधानमंत्री ने मिशन गगनयान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत बार-बार साबित कर रहा है कि आकाश की कोई सीमा नहीं है। भारत अपने पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएम ने कहा कि हम अपने सौर मंडल की सीमाओं का परीक्षण करेंगे। साथ ही मानवजाति के लिए ब्रह्मांड की सभी संभावनाओं को साकार करने का काम करेंगे।
सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है ‘आदित्य एल-1’ मिशन
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के कुछ घंटों बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन संभवत: सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है और संभवत: इसे सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।
इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि PSLV-C57/आदित्य-एल1 मिशन, सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रही है। बेंगलुरु के यू आर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी) में प्रक्षेपित उपग्रह श्रीहरिकोटा के एसडीएससी-एसएचएआर पहुंच गया है।
चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी क्या बोले?
इससे पहले चंद्रयान मिशन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के समर्पण और प्रतिभा से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं है, जब बच्चे कहेंगे ‘चंदा मामा दूर के नहीं एक टूर के’। उन्होंने कहा कि हमारा चंद्र मिशन मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है। इसलिए, यह सफलता पूरी मानवता की है। हम अपने सौर मंडल की सीमाओं का परीक्षण करेंगे।
शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी ने विश्व नेताओं को धन्यवाद कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उनकी शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की सराहना के जवाब में कहा कि ये मील का पत्थर न केवल भारत का गौरव है, बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का एक प्रतीक भी है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines