ISRO चीफ को कैंसर, S. सोमनाथ ने बताया कब हुआ था डिटेक्ट और अब क्या है उनका हेल्थ स्टेट्स?

Stomach Cancer Diagnosed to ISRO Chief: इसरो चीफ सोमनाथ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

ISRO Chief S Somnath

ISRO Chief S Somanath

ISRO Chief Suffering From Stomach Cancer: चंद्रयान, सूर्ययान मिशन को सफल बनाकर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का नाम चमकाने वाले ISRO चीफ सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि वे पेट के कैंसर (Stomach Cancer) की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कैंसर होने की पुष्टि उस दिन हुई, जिस दिन सूर्ययान Aditya-L1 लॉन्च हुआ था। वे सर्जरी करा चुके हैं। कीमोथेरेपी भी हो चुकी है और अब उनकी दवाइयां चल रही हैं और रिकवरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चंद्रयान की लॉन्चिंग के समय से खराब थी तबियत

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख डॉ सोमनाथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग के दिनों से हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही थीं। सूर्य मिशन की लॉन्चिंग के दौरान भी उनकी तबियत ठीक नहीं थी। ज्यादा दिक्कत थी, इसलिए उन्होंने पेट का स्कैन कराया। स्कैनिंग रिपोर्ट में डॉक्टर ने कैंसर होने का शक जताया। इसके बाद वे बीमारी को कंफर्म करने के लिए चेन्नई चले गए। वहां टेस्ट कराने पर उन्हे कंफर्म हुआ कि वे जेनेटिकली पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं और सर्जरी करानी पड़ेगी।

विज्ञापन

रेगुलर चेकअप और दवाइयां चल रहीं

इसरो चीफ ने बताया कि जब उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई तो परिवार परेशान हो गया। कैंसर होने की बात ऑफिस तक पहुंच गई थी, लेकिन उन्होंने सभी को समझाया और थोड़ा ब्रेक लेकर सर्जरी कराई। हालांकि अभी वे ठीक महसूस कर रहे हैं, लेकिन कैंसर की बीमारी का इलाज लंबा है। सिर्फ 4 दिन अस्पताल में रहा। 5वें दिन ऑफिस आ गया था। घबराने की जरूरत नहीं है। रेगुलर चैकअप करा रहा हूं। दवाइयां चल रही हैं। परिवार ने एक हेल्पर भी 24 घंटे के लिए साथ बांध दिया है। अभी गगनयान मिशन की तैयारियों की व्यस्त हूं। सभी मिशन पूरे करके ही दम लूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ