Israel Palestine War IAS Shah Faisal Reply On Social Media: जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी शाह फैसल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। शनिवार सुबह फिलीस्तीनी कट्टरवादी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला बोल दिया। इस तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट समीउल्लाह खान नाम के यूजर से लिखी। यूजर ने पोस्ट में लिखा कि ‘भारत के मुसलमान बिना शर्त फिलिस्तीनी संगठन हमास के लड़ाकों के साथ खड़े हैं। यह लड़ाके बहादुरी से इजरायली राक्षसों से अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं।’
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
उसने आगे लिखा कि जो कोई व्यक्ति इजरायल के साथ खड़ा है इसका मतलब वह आतंकवाद के समर्थन में हैं। इजरायल पूरी तरह से अवैध और अन्यायपूर्ण कब्जा है। समीउल्लाह खान की पोस्ट देख आईएएस अधिकारी शाह फैसल आग बबूला हो उठे। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि ‘भारतीय मुसलमानों ने कभी भी मिडिल ईस्ट में हिंसा को बढ़ाने का समर्थन नहीं किया है। आज हमास में मारे गए निर्दोष इजरायलियों के दृश्य देख हर किसी का दिल टूट गया है। आतंकवादी कभी किसी के नहीं होते हैं। यह फिलिस्तीनियों को भी नहीं छोड़ेगा।’
शाह फैसल लाॅन्च कर चुके अपनी पार्टी
बता दें कि शाह फैसल 2010 सिविल सेवा परीक्षा के टाॅपर हैं। फिलहाल वो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में तैनात है। जनवरी 2019 में उन्होंने इस्तीफा देकर अलगाववादी समर्थक शेहला रसीद के साथ खुद की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट बनाई थी। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर कैडर के अधिकारी थे।
संबंधित खबरें
भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
16 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines