Operation Sindhu Latest Update: ऑपरेशन सिंधु चलाकर भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीयों को निकाल रही है। बीती रात ईरान के मशहद से एक फ्लाइट में करीब 290 भारतीय वतन लौटे। इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। ईरान सरकार ने भारतीयों को उनके वतन पहुंचाने के लिए मशहद से 3 फ्लाइट भेजने की घोषणा की थी, जिनमें से एक फ्लाइट बीती रात पहुंची। 2 फ्लाइट आज दिन में आएंगी। करीब एक हजार भारतीय इन 3 फ्लाइट से भारत पहुंचेंगे।
भारतीय दूतावास ने भारतीयों को पहले तेहरान से कोम पहुंचाया और फिर वहां से मशहद पहुंचाया। अब ईरान के अधिकारियों की मदद से भारत पहुंचाया जा रहा है। बीती रात पहली फ्लाइट दिल्ली उतरी तो उसमें आए भारतीयों ने राहत की सांस ली। फिर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ईरान से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मोदी सरकार आभार जताया, फिर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ईरान के हालातों के बारे में बताया।
भारतीयों ने बयां की आपबीती और आंखों देखी
ईरान से लौटी नोएडा निवासी तजकिया फातिमा ने बताया कि ईरान में हालात ठीक नहीं हैं। इजरायल के हमले से वहां तबाही का मंजर देखने को मिला। इमारतें और सड़कें टूटी हुई हैं। कई इलाकों में सन्नाटा पसरा है, लोग अपने घर छोड़कर जा चुके हैं। हमने सोचा नहीं था कि वहां से कभी निकल पाएंगे, लेकिन भारत सरकार की आभारी हूं कि उन्होंने हमारे बारे में सोचा और आज हम अपने वतन में हैं, अपने परिवार के साथ हैं।
एलिया बतूल ने बताया कि वतन लौटकर कैसा महसूस हो रहा है, शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ईरान के हालात देखकर चिंता हो रही था। हालांकि हमें होटल में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन डर था कि पता नहीं कब होटल पर मिसाइल अटैक हो जाए। वहां हालात बेहद खराब हैं, भारत सरकार की आभारी हूं कि उनके प्रयासों से हम ईरान में युद्ध की चपेट में आने से बच गए। भारतीय दूतावास ने हमारी पूरी मदद की और वापस भेज दिया।
दिल्ली निवासी अकबर ने बताया कि ईरान में जहां देखो, वहां तबाही नजर आई। बस से मशहद जा रहे थे तो एक ड्रोन और मिसाइल को देखा, जिनके जमीन पर गिरते ही इमारत ध्वस्त हो गई। कई भारतीय तेहरान में फंसे हैं। हालांकि भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें वहां से निकाल लिया जाए तो उनकी जान बच सकती है। ईरान में हालात अभी ऐसे हैं कि पता नहीं कब कहां से ड्रोन या मिसाइल आ गिरे
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines