इजरायल को सपोर्ट करने से भारत को होगा नुकसान, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताई वजह

Israel-Hamas Conflict: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए।

Rashid Alvi explains why India suffer loss by supporting Israel

Rashid Alvi explains why India suffer loss by supporting Israel

विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict: फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की ओर से इजरायल के लोगों पर किए जा रहे हमलों की निंदा करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने सोमवार को फिलिस्तीनियों के लिए समर्थन दिया। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान पारित एक प्रस्ताव में संघर्ष पर दुख व्यक्त कर युद्धविराम का आह्वान किया गया। प्रस्ताव में फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों का समर्थन किया गया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्वशासन और उनके अधिकारों के लिए लंबे समय से समर्थन है। कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि भारत सरकार ने इस युद्ध में इजरायल का समर्थन किया है।

राशिद अल्वी ने भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल 

इस प्रस्ताव के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए। अल्वी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- जिस तरह से रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार का एटीट्यूड था कि यह खत्म होना चाहिए, उसी तरह हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग को लेकर होना चाहिए था। ये जंग खत्म होनी चाहिए। सरकार को यूनाइटेड नेशंस से कहना चाहिए था कि ये युद्ध खत्म होना चाहिए। दोनों से कहना चाहिए था कि इसमें लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं। इसलिए सीजफायर होना चाहिए।

विज्ञापन

अल्वी ने आगे विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- हमारी फॉरेन पॉलिसी गलत नीति है। इजरायल को सपोर्ट करने से हमारे रिश्ते गल्फ कंट्रीज से खराब हो सकते हैं। हम गल्फ कंट्रीज से क्रूड ऑयल खरीदते हैं। हमारे गल्फ कंट्रीज से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मुझे नहीं मालूम कि भारत सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि आज इस युद्ध के अंदर एक देश का साथ दे रही है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया है इजरायल का सपोर्ट

इजरायल मामले पर पीएम मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ