SwaRail Super App: रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई बदलाव करता है। यह बदलाव यात्रा को आसान बनाने के लिए किए जाते हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने SwaRail सुपर ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पैसेंजर्स को मल्टीपल रेलवे सर्विसेज देने का काम करेगा। यानी टिकट बुकिंग, सामान्य टिकट और प्लेटफार्म टिकट, जैसी सुविधाएं इस ऐप में मिल जाएंगी।
क्या है SwaRail सुपर ऐप?
IRCTC और UTS जैसे ऐप पहले से ही रेलवे ने यात्रियों के लिए लाए हुए हैं। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने अब SwaRail सुपर ऐप लॉन्च किया है। इसमें रेलवे की अलग-अलग सर्विसेज का फायदा लिया जा सकता है। यूजर्स अभी रेलकनेक्ट और UTSonMobile क्रेडेंशियल्स का इसतेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग, सामान्य टिकट और प्लेटफार्म टिकट, चालू स्थिति, खानपान और रेल मदद जैसी सर्विस देगा।
लॉगिन करने का प्रोसेस
स्वारेल सुपर ऐप का इस्तेमाल बहुत ही आसान है। इसको सबसे पहले Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर लें। इसमें बाकी ऐप्स की तरह ही सारी जानकारी भरने के बाद लॉगिन किया जा सकता है। इसके बाद जर्नी प्लानर आएगा, जिसमें से आपको कौनसा टिकट लेना है वह सेलेक्ट कर लें। इसके बाद कहां से कहां तक की टिकट चाहिए, इसकी जानकारी मांगी जाएगी। लास्ट में पेमेंट का ऑप्शन आएगा, जिसको करने के बाद टिकट बुक हो जाएगी। इसमें यात्रा और ट्रेन को ट्रैक भी किया जा सकता है। नीचे दी गई तस्वीरों के जरिए स्टेप बाई स्टेप बुकिंग का प्रोसेस का प्रोसेस समझ सकते हैं।
IRCTC रेल कनेक्टस EasyTrain, UTS और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के जरिए ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, IRCTC का फूड ऑन ट्रैक ऐप यात्रियों को खाने की सुविधा देता है। ऐप्स के अलावा रेलवे की वेबसाइट पर भी सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।
ये भी पढ़ें: भारत की पहली वेजिटेरियन ट्रेन, जिसे मिला है ‘सात्विक प्रमाणपत्र’, नॉनवेज लाने पर बैन
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
35 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
36 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines