IRCTC Train Ticket Booking New Rules: भारतीय रेलवे एक अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुक करवाते समय नई शर्त जोड़ने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक रेलवे IRCTC के माध्यम से सामान्य टिकट बुक करने के लिए आरक्षण खुलने से पहले 15 मिनट में आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर देगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत तत्काल में लागू होने वाला रेलवे का यह फैसला अब जनरल कैटागिरी के आरक्षण पर भी लागू होगा। रेल मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, नए नियम को लागू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद यात्रियों को ही रेलवे के आरक्षण सिस्टम का लाभ मिल सके तथा एजेंटों के चक्रव्यूह को खत्म किया जा सके।
पहले से जारी नियम भी लागू रहेंगे
भारतीय रेलवे के मुताबिक, इस नए नियम के आने से अनधिकृत रेलवे टिकट एजेंटों की मोनोपॉली खत्म होगी। भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग का मौजूदा कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। इसके अलावा रजिस्टर्ड रेलवे टिकट एजेंटों द्वारा पहले दिन आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए 10 मिनट का मौजूदा प्रतिबंध बिना किसी संशोधन के लागू रहेगा। गौरतलब है कि तत्काल टिकटों के लिए आधार वैरिफिकेशन पहले से जरूरी था। अब सामान्य कैटेगिरी के आरक्षण के लिए भी आधार वैरिफिकेशन लागू कर दिया गया है।
इन यूजर्स के लिए आसान होगी टिकट बुकिंग
IRCTC अकाउंट अगर आपका पहले से आधार से लिंक है तो जनरल रिजर्वेशन आपके लिए आसान रहेगी। आपकी टिकट जल्द बुक होगी और कन्फर्म भी रहेगी, वेटिंग के चांस न के बराबर होंगे। मंत्रालय के अनुसार IRCTC वेबसाइट या एप पर सामान्य कैटागिरी में भी तत्काल टिकट की तरह खिड़की खुलने से पहले 15 मिनट में आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेलवे के कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों पर जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने का पुराना शेड्यूल वही रहेगा। साथ ही, रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट्स के लिए पहले दिन टिकट बुकिंग पर 10 मिनट की पाबंदी भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: GST council Decision: दिवाली से पहले PM मोदी का तोहफा, एसी, फ्रिज, टीवी, कार समेत ये चीजें होंगी सस्ती
क्यों जरूरी था आधार वेरिफिकेशन का नया नियम
आमतौर पर टिकट बुकिंग शुरू होते ही बिक जाते थे, गलत तरीकों से टिकट बुक होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता था। नए नियम में आधार वेरिफिकेशन से ये सुनिश्चित होगा कि टिकट वही बुक कर रहा है, जिसका आधार नंबर रजिस्टर्ड है। आधार कार्ड के बिना टिकट कैसे बुक होगी, इसकी जानकारी रेलवे की अधिसूचना में नहीं दी गई है। काउंटर में टिकट बुक करवाते समय भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगी। ऑनलाइन टिकट बुक के लिए IRCTC अकाउंट में आधार नंबर लिंक करना जरूरी है। आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करके “My Profile” सेक्शन में जाकर आधार डिटेल्स जोड़ सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो, वरना OTP नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Down: क्या सस्ता होने वाला है सोना? RBI के इस कदम से मिला संकेत, एक्सपर्ट से जानें वजह
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
55 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines