इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर कम पैसों में रिटायरिंग रूम बुक करने की सुविधा देता है। ये सुविधा उन यात्रियों के लिए बहुत काम का हो सकता है, जिनकी ट्रेन स्टेशन पर देर से आ रही है और उन्हें स्टेशन पर उन्हे पूरी रात बीतानी है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर 20 से 40 रुपये में रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं। रिटायरिंग रूम को 1 से 48 घंटे के लिए बुक किया जा सकता है। हालांकि, कुछ स्टेशनों पर प्रति घंटा हिसाब से बुकिंग की सुविधा भी दी जाती है।
क्या है रिटायरिंग रूम
रिटायरिंग रूम वे कमरे हैं, जो भारत में रेलवे स्टेशनों पर बनाए जाते हैं। वे एसी और नॉन एसी संयोजन के साथ सिंगल, डबल और डॉरमेट्री प्रकार के ऑक्यूपेंसी में उपलब्ध होते हैं। यहां पर आप न्यूनतम 3 घंटे से अधिकतम 48 घंटे के लिए बुकिंग कर सकते हैं, जो केवल कुछ स्टेशनों पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, जानें किसे मिलेगा फायदा
रिटायरिंग रूम कैंसल करने के नियम
1. बुकिंग के दिन को छोड़कर 2 दिन पहले रद्द करने पर बुकिंग राशि का 20 प्रतिशत काटा जाएगा।
2. बुकिंग के दिन को छोड़कर एक दिन पहले रद्द करने पर बुकिंग राशि का 50 प्रतिशत काटा जाएगा।
3. उसी दिन रिटायरिंग रूम की बुकिंग रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें बुकिंग?
IRCTC वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं।
Menu आइकॉन में जाकर, रिटायरिंग रूम टैब पर क्लिक करें।
अब IRCTC पर My Account में लॉगिन कर लें।
अपना पीएनआर नंबर डालें और सर्च करें।
इसके बाद Station Name और डेट चुनें।
चेक-इन या चेक-आउट की तारीख, बेड का प्रकार और रूम का प्रकार जैसे- एसी या नॉन-एसी और कोटा डालें।
चेक अवेलेबिलिटी पर क्लिक करें।
रूम नंबर, स्लॉट और आईडी कार्ड टाइप चुनें।
आंत में पेमेंट करें और प्रोसेस पूरा करें।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
6 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
8 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
8 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
12 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
12 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
14 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
14 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
14 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
15 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines