नई दिल्ली: रेलवे ने अपने यात्रियों को सौगात देते हुए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इंडियन रेलवे के यात्री अब अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करके यात्रा करते समय व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – जब नितिन गडकरी के दोस्त ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का दिया सुझाव, तो जानिए क्या था उनका जवाब
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की फूड डिस्ट्रिब्यूशन सर्विस जूप ने हाल ही में Jio Haptik के साथ पार्टनरशिप किया है, ताकि यूजर्स को कुछ इजी स्टेप में अपनी व्हाट्सएप चैटबॉट सर्विस के जरिए खाना ऑर्डर करने की अनुमति मिल सके।
PNR नंबर के जरिए सीट पर मंगा सकेंगे खाना
ई-कैटरिंग सर्विस ने अब जूप के साथ पार्टनरशिप कर ली है, अब रेल यात्री सफर के दौरान खाना ऑर्डर कर सकते हैं। व्हाट्सएप चैटबॉट ‘जीवा’ के जरिए यात्री अपने पीएनआर नंबर का उपयोग खाने का ऑर्डर देने के लिए कर सकते हैं और रीयल-टाइम ऑर्डर ट्रैकिंग, फीडबैक और सपोर्ट के साथ अपनी डिलीवरी सीधे अपनी सीट पर कर सकते हैं।
अधिकारी ने एक बयान में कहा कि आप व्हाट्सएप पर +91 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। फिलहाल ये सेवा विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक ए 1, ए और बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।
अभी पढ़ें – Beef: पत्नी ने जबरन खिलाया बीफ तो आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान
ट्रेन में व्हाट्सएप से ऐसे ऑर्डर करें खाना
- सबसे पहले यात्री को मोबाइल में Zoop WhatsApp chatbot नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा।
- इसके बाद व्हाट्सएप में Zoop chatbot को खोलना होगा।
- इसके बाद आपको 10-digit PNR नंबर टाइप करना होगा।
- Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा। फिर अपकमिंग स्टेशन को सेलेक्ट करने को कहेगा।
- फिर Zoop chatbot आपको कुछ रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन देगा, जहां से आप खाना ऑर्डर कर पाएंगे। यहां पेमेंट मोड भी मिलेगा।
- खाना ऑर्डर करने और ट्रांजेक्शन्स पूरा करने के बाद आप चैटबॉट से ही ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे।
- आखिर में चुने गए स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही Zoop आपको खाना डिलीवर कर देगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 mins ago57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, होटलों में सख्ती.. CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
6 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
27 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
1 hr agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
2 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
4 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines