IRCTC Ticket Booking: भारत में रोज लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। भारत में ट्रेन का सफर हर क्लास के लोगों को भाता है। रेलवे ने उसी के हिसाब से टिकट की कीमत और बुकिंग भी रखी है। बहुत से यात्री ऑनाइन टिकट बुक करते हैं, तो कई अभी भी प्लेटफॉर्म पर जाकर खिड़की से टिकट खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास टिकट नहीं है तो चलते-चलते भी टिकट बुक कर सकते हैं? रेलवे यात्रियों को UTS ऐप में नई सुविधा दे रहा है, जिसके जरिए तुरंत टिकट बुक किया जा सकता है।
कैसे मिलेगा टिकट?
जो लोग रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं, कई बार वह जल्दी-जल्दी में टिकट नहीं खरीद पाते हैं। टिकट न खरीद पाने के कई कारण हो सकते हैं। प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने में कभी कभी लंबी लाइन लगी होती है। जिसकी वजह से ट्रेन छूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में कई यात्री बिना टिकट के ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि रेलवे के यूटीएस ऐप से रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रहकर टिकट बुक किया जा सकता है। लेकिन रेलवे के नए बदलाव में UTS ऐप का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस दौरान अगर आपने टिकट नहीं लिया है, तो पहले रेलवे के किसी रेलवे कर्मचारी को खोजिए। उसके पास एक QR टिकट होगा, जिसको स्कैन करके आप UTS के जरिए ही टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vande Bharat trains में होगा बड़ा बदलाव, 200 नई ट्रेनें जल्द आएंगी ट्रैक पर
UTS ऐप से करें टिकट बुकिंग
रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए कई ऐप्स लॉन्च किए हैं। जिसमें से एक UTS ऐप भी है, जिससे अनरिजर्व टिकट बुक किए जा सकते हैं। जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं होते हैं, वह रेलवे स्टेशन के बाहर से चलते-चलते ही टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसको डाउनलोड करने के बाद टिकट बुक किया जा सकता है। इस ऐप को खोलते ही ऊपर की साइड में कई सारे ऑप्शन दिख जाएंगे। जिसमें यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी भरने के बाद पेमेंट कर दें। इसके बाद आपको टिकट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: पीएम धन-धान्य कृषि योजना क्या? 1.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines