IRCTC: 20 जनवरी से बिना रिजर्वेशन वाली 10 ट्रेनों की शुरुआत! देखें पूरा रूट

IRCTC: भारतीय रेलवे इस महीने से 10 नई ट्रेनों के संचालन करने का ऐलान किया है। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। देखिए इन ट्रेनों का रूट क्या रहेगा।

IRCTC

IRCTC: भारतीय रेलवे ने नई ट्रोनों के संचालन का फैसला यात्रियों की सुविधा और उनकी बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया है। बिना रिजर्वेशन के इन ट्रेनों में यात्रा की जा सकती है। यह ट्रेनें उन रूट्स पर चलाई जाएंगी जहां यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटर से सामान्य टिकट खरीदना होगा। इसके अलावा UTS ऐप से भी टिकट बुक किया जा सकता है। देखिए किन रूट्स पर इन 10 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

किन ट्रेनों का होगा संचालन?

इन ट्रेनों में जनरल श्रेणी और सीटिंग श्रेणी के डिब्बे रहेंगे। IRCTC की यह 10 नई ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने का काम करेंगी। देखिए ट्रनों की पूरी लिस्ट।

1- दिल्ली – जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रस्थान सुबह 6:00 बजे, जयपुर में आगमन दोपहर 1:30 बजे।
2- मुंबई – पुणे सुपरफास्ट, मुंबई से प्रस्थान सुबह 7:30 बजे, पुणे में आगमन दोपहर 11:00 बजे।
3- कोलकाता – पटना इंटरसिटी, कोलकाता से प्रस्थान सुबह 5:00 बजे, पटना में आगमन दोपहर 2:00 बजे।
4- चेन्नई – बेंगलुरु एक्सप्रेस, चेन्नई से प्रस्थान सुबह 8:00 बजे, बेंगलुरु में आगमन दोपहर 3:30 बजे।
5- अहमदाबाद – सूरत फास्ट, अहमदाबाद से प्रस्थान सुबह 7:00 बजे, सूरत में आगमन दोपहर 12:30 बजे।
6- लखनऊ – वाराणसी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रस्थान सुबह 7:00 बजे, वाराणसी में आगमन दोपहर 1:30 बजे।
7- भोपाल – इंदौर इंटरसिटी,भोपाल से प्रस्थान सुबह 6:30 बजे, इंदौर में आगमन दोपहर 12:00 बजे।
8- हैदराबाद – विजयवाड़ा एक्सप्रेस, हैदराबाद से प्रस्थान सुबह 7:30 बजे, विजयवाड़ा में आगमन दोपहर 2:00 बजे।
9- जयपुर – अजमेर फास्ट, जयपुर में प्रस्थान सुबह 8:00 बजे, अजमेर में आगमन दोपहर 11:30 बजे।
10- पटना – गया एक्सप्रेस, पटना से प्रस्थान सुबह 6:00 बजे, गया में आगमन सुबह 9:30 बजे।

20 जनवरी 2025 से लोग इन ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। इसके लिए टिकट लेने के दो तरीके हैं, पहला रेलवे स्टेशन काउंटर से जाकर टिकट खरीदें। दूसरा UTS ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह रेलवे का ऐप है, जिसमें बिना रिजर्वेशन वाले टिकट बुक किए जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ