भारतीय रेलवे को यात्रा का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन माना जाता है। बताया जा रहा है कि अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन समय पर पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बार भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ‘ई-पे लेटर’ सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से यात्री तत्काल भुगतान के बिना अपनी रेल टिकट बुक कर सकते हैं और 14 दिनों के भीतर आसानी से भुगतान कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि आईआरसीटीसी ने डिजिटल इंडिया के साथ-साथ कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ये सुविधा शुरू की है।
क्या है ई-पे लेटर?
आईआरसीटीसी ने ई-पे लेटर सुविधा प्रदान करने के लिए फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इससे यात्रियों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के बिना टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। अगर आपके पास एक भी रुपए नहीं है तो भी आप भारतीय रेल में यात्रा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ई-पे लेटर आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध होगा। खासकर ट्रेन टिकट बुक करते समय कोई कार्ड नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, उन्हें अपने वॉलेट बैलेंस को रिचार्ज करना होगा।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, जानें किसे मिलेगा फायदा
लाखों लोग कर रहे यात्रा
जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी ई-पे लेटर बहुत ही सुविधाजनक होगा, खासकर तत्काल टिकट बुक करने वालों के लिए। बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी के माध्यम से हर रोज 1 लाख से ज्यादा तत्काल टिकट बुक किए जा रहे हैं। इसके अलावा, घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए, अब आप ई-पे लेटर का इस्तेमाल करके किसी भी आईआरसीटीसी टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इसके बाद भुगतान 14 दिनों के भीतर भी किया जा सकता है।
कैसे करें बुकिंग
1. सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट या एप्लीकेशन पर लॉग इन करना होगा।
2. इसके बाद आपको अपनी पसंद का ट्रेन, विमान या टूर पैकेज चुनना होगा।
3. अब पेमेट पेज पर जाएं और ‘ई-पे लेटर’ ऑप्शन चुनें।
4. आपकी बुकिंग तुरंत पूरी हो जाएगी। भुगतान करने के लिए भी आपके पास 14 दिन का समय होगा।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
1 hr ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
2 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
3 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
6 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
8 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
12 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
13 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines