News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। अमेरिका ने भी ईरान पर हमला किया, जिसके बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ने के आसार हैं, भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम बस यह चाहते हैं कि ईरान को तकलीफ न हो।
कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम दुनिया में शांति चाहते हैं। ईरान हमारा पड़ोसी है और मुश्किल समय में हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है। ईरान के साथ हमारे व्यापारिक संबंध हैं और हम उनसे कच्चा तेल आयात करते हैं। जब यूएनओ में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया गया था, तब ईरान ने हमारा पक्ष लिया था।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ईरान को तकलीफ न हो। कोई भी देश जो शांति से रहना चाहता है, उसके साथ हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई भी देश किसी संप्रभु, लोकतांत्रिक देश पर हमला करे। चाहे वह इजराइल हो, ईरान हो या अमेरिका हो, उन्हें किसी भी संप्रभु, स्वतंत्र देश पर हमला नहीं करना चाहिए। आज वहां ऐसा हो रहा है, कल कहीं और भी हो सकता है। भारत हमेशा उन लोगों के साथ रहा है जो शांति से रहना चाहते हैं।
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka | On the Iran-Israel conflict, Congress President Mallikarjun Kharge says, “We want peace in the world. Iran is our neighbour and always stands with us in tough times. We have trade relations with Iran, and we import crude oil from them. When the… pic.twitter.com/tFJD2YT8va
— ANI (@ANI) June 23, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की और इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हमने मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। हाल की घटनाओं में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई गई। हालात को तुरंत शांत करने की जरूरत है। दोनों देशों के बीच बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
ईरान पर इजराइल ने बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि तेहरान पर हुए इस हमले में 50 लड़ाकू विमान शामिल थे। इस दौरान ईरान की लॉन्चिंग साइट पर हमला किया गया और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कार्यालय को निशाना बनाया गया है। खबर है कि अब ईरान की तरफ से इस युद्ध में रूस से मदद मांगी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।