IPS Anjali Vishwakarma Success Story: विदेश में नौकरी, 48 लाख रुपये महीने की सैलरी और सेट लाइफ, फिर क्यों कोई ऐसी मस्त जॉब को छोड़ सकता है? लेकिन आज हम एक ऐसी आईपीएस अधिकारी की बात कर रहे हैं जिन्होंने पैसों का लालच नहीं किया और देश की सेवा के लिए लाखों का पैकेज छोड़ बन गई IPS ऑफिसर। वो लड़की है अंजलि विश्वकर्मा जो यूपी पुलिस फोर्स की तेज तर्रार महिला अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हैं। अंजलि की खूबसूरती की बात करें तो वो किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। आइए आज अंजलि के बारे में खास बातें जान लेते हैं।
उत्तराखंड स्टेट टॉपर रह चुकी हैं अंजलि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPS अंजलि विश्वकर्मा इंटरमीडिएट में उत्तराखंड स्टेट में टॉपर रहीं जो बचपन से ही पढ़ाई में काफी इंटेलिजेंट थी। उनका जन्म 11 जनवरी 1993 को कानपुर में हुआ था लेकिन पढ़ाई उत्तराखंड में हुई। इसके बाद अंजलि ने कानपुर आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की।
यह भी पढ़ें:दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप कौन सा? जो सिर्फ 43 लोगों की बॉडी में पाया गया
कब आया IPS बनने का विचार
अंजलि विश्वकर्मा बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी, और क्लास में अव्वल आती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजलि ने ऑयल कंपनी में नौकरी की जहां उनका पैकेज 4-5 लाख रुपये महीना था। उन्होंने नार्वे, मलेशिया समेत कई देशों में काम किया और न्यूजीलैंड में नौकरी के दौरान उनके मन में ख्याल आया कि वो आईपीएस ऑफिसर बनें, फिर क्या था छोड़ दी 48 लाख रुपये महीने वाली नौकरी और लग गई पढ़ाई की तैयारी में।
दो बार में पास की यूपीएससी की परीक्षा
अंजलि विश्वकर्मा ने पहली बार साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन दुर्भाग्य से पास न हो सकीं। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और फिर से तैयारी की और फिर साल 2020 में फिर से एग्जाम दिया और 158 वीं रैंक हासिल की। वो 2021 बैच की IPS ऑफिसर बनीं जिन्होंने अपने 4 साल के करियर में अपनी समझदारी से कई ऐसे केस हल किए जो बहुत ही खतरनाक थे।
खूबसूरती के मामले में भी आगे
अंजलि विश्वकर्मा न सिर्फ पढ़ाई में आगे थी बल्कि खूबसूरती में भी वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर बहुत सी फोटो और वीडियो हैं जिन्हें देख आप भी कहेंगे की वाह क्या नेचुरल ब्यूटी है।
यह भी पढ़ें: टाइम ट्रैवल का दावा करने वाले शख्स ने की 2025 के बारे में ये भविष्यवाणियां, क्या सच में आएगी आपदा!
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
46 mins ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
1 hr agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
15 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines