IPL फैन की पीट-पीट कर हत्या, Rohit Sharma के आउट होने का जश्न मनाया, 2 गुट भिड़ गए आपस में

IPL Fan Beaten Till Death: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में क्रिकेट के फैन की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने केस में आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराएं भी जोड़ दी है। वहीं वारदात क्यों अंजाम दी गई, इसका खुलासा पुलिस ने किया।

IPL Fan Murder Maharashtra Kolhapur

IPL Fan Murder Maharashtra Kolhapur

IPL Fan Beaten Till Death: देश में IPL के फैन की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंजाम दी गई। एक बुजुर्ग को पीट-पीट कर मार दिया गया। उसका कसूर इतना था कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट गिरने की खुशी मना रहा था।

विज्ञापन

यह देखकर IPL के दूसरे फैन भड़क गए और बुजुर्ग व उसके भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल शख्स में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने 2 युवकों को मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था, लेकिन बुजुर्ग की मौत होने के बाद केस में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है।

विज्ञापन

बुधवार को किया गया बुजुर्ग पर हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान बंदोपंत टिबिले (63) के रूप में हुई है। गत बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच हुआ था, लेकिन इस मैच में जब रोहित शर्मा आउट हुए तो बंदोपंत खुशी मनाने लगे। यह देखकर बलवंत झांजगे (50) और उसका भतीजा सागर भड़क गया। वे बंदोपंत के साथ बहस और गाली गलौज करने लगे। इस बहसबाजी में उन्होंने बंदोपंत पर हमला कर दिया। दोनों ने उसे लाठियों से पीटा। करवीर तहसील के हनमंतवाड़ी गांव में हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से विरोधी टिप्पणियां भी की गई थीं। घायल बंदोपंत के उसके परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

करवीर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पहले उन पर मारपीट और हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया गया, लेकिन शनिवार देररात बंदोपंत ने दम तोड़ दिया। इसके बाद केस में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के बीच रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बहसबाजी हुई। आरोपी बोले कि क्या हुआ जो रोहित आउट हुआ, मैच तो मुंबई ही जीतेगी, लेकिन बंदोपंत ने कहा कि दीवार तो टूट गई, अब किला कैसे बचाएंगे? यह सुनकर आरोपी भड़क गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ