Internet Subscribers Increased: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही की दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश में डिजिटल और दूरसंचार सेवाओं का विस्तार हुआ है। अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में इंटरनेट, टेलीफोन और डिजिटल मीडिया सर्विस में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं, जो देश में डिजिटल कनेक्टिविटी के बढ़ते दायरे का विवरण दे रहे हैं।
इंटरनेट यूजर बढ़ें
जून 2025 तक भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 1002.85 मिलियन तक पहुंच गई थी, जो मार्च 2025 की तुलना में 3.48% अधिक है। इसमें वायरलेस इंटरनेट यूजर्स की संख्या 958.14 मिलियन और वायर्ड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 44.71 मिलियन है। ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 979.71 मिलियन तक बढ़ी है, जबकि नैरोबैंड यूजर्स घटकर 23.14 मिलियन रह गए है। यह डेटा देश में इंटरनेट उपयोग की व्यापकता और ब्रॉडबैंड सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें-Flipkart Big Billion Days: कुछ नहीं होगा आउट ऑफ स्टॉक, सेल शुरू होने के पहले ही मिलेंगे ऑफर, कैसे?
वायर्ड और वायरलेस टेलीफोन सेवाएं
वायर्ड उपभोक्ताओं की संख्या इस तिमाही में 47.49 मिलियन रही, जिसमें तिमाही आधार पर 28.20% की वृद्धि हुई। वहीं, वायर्ड टेली-घनत्व 3.36% तक पहुंच गया। वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या 1170.88 मिलियन तक बढ़ी, जिसमें तिमाही आधार पर 0.61% की वृद्धि दर्ज हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 42.33 करोड़ है।
मासिक औसत राजस्व कितना?
वायरलेस सेवा के लिए मासिक औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता जून 2025 में 186.62 रुपये रहा। प्रीपेड सेगमेंट का 187 रुपये और पोस्टपेड सेगमेंट का 182.72 रुपये था। औसत MOU प्रति माह 1006 मिनट रहा, जिसमें प्रीपेड उपभोक्ता 1055 मिनट और पोस्टपेड उपभोक्ता 503 मिनट के उपयोग पर आए।
महीने में कितना डेटा इस्तेमाल हो रहा?
रिपोर्ट के मुताबिक, हर ग्राहक महीने में 24 GB डेटा इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल कंपनियों को इस डेटा उपयोग पर प्रति GB 8.51 रुपये की दर से पैसा मिला है।
नए उपभोक्ता जुड़े
इस तिमाही में 71.20 लाख नए ग्राहक इंटरनेट सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें कुल वायरलेस ग्राहक 116 करोड़ से 117 करोड़ हो गए हैं। तिमाही दर से बढ़ोतरी 0.61% वृद्धि दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-डाउन हुआ ChatGPT! नहीं रुकेगा काम, इन ऑप्शन्स का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
13 mins agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
39 mins agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 hrs ago2-8 अक्टूबर तक हर जिले में कैंपेन, 6 को EC मार्च… CEC के खिलाफ 'INDIA' का हल्लाबोल
4 hrs agoकौन था लश्कर कमांडर हाशिम मूसा, कई हमलों का मास्टरमाइंड; बडगाम में कैसे हुआ एनकाउंटर?
6 hrs agoफॉर्म 6 के साथ अब नहीं देना होगा एडिशनल डिक्लेरेशन, विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs ago'सिर्फ लेख मत लिखिए, कार्यक्रम में भी आइए…', जब CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने किया शशि थरूर पर चुटीला वार; राहुल ने भी कसा तंज
7 hrs agoCWC की बैठक में दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर ऐसा क्या बोला कि सोनिया गांधी ने कहा- शुक्र है चले गए
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार सीनियर डिप्लोमैट को भेजा पाकिस्तान, जानिए कौन हैं आलोक अमिताभ डिमरी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines