Internet Facts: आज के समय में इंटरनेट के बिना जीवन जीने की कल्पना ही नहीं की जा सकती। बिना इंटरनेट के तो इंसान का जीवन अधूरा है। आज हर किसी की जेब में पैसा बेशक न हो लेकिन फोन में इंटरनेट जरूर फुल होता है। क्या आप जानते हैं कि इसका जन्म कब और कैसे हुआ? दरअसल अमेरिका और रूस के बीच हो रहे युद्ध के दौरान अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपने कंप्यूटरों को आपस में कनेक्ट करने के लिए इंटरनेट का आविष्कार किया।
हालांकि शुरुआत में ये सिर्फ सैन्य युद्धों और सरकारी कामकाजों के लिए ही इस्तेमाल होता था, लेकिन बाद में आम लोगों के लिए भी इसके इस्तेमाल पर से रोक हटा दी गई। हम लोग इंटरनेट का इस्तेमाल तो खूब करते हैं लेकिन क्या इससे जुड़ी हिस्ट्री के बारे में जानते हैं? चलिए फिर आज इसी के बारे में जान लेते हैं कि इंटरनेट का जन्म कब और कैसे हुआ और ये न होता तो हमारी जिंदगी कैसी होती?
1. कब हुआ इंटरनेट का जन्म
हालांकि इंटरनेट के जन्म की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है, इसकी कोई फिक्स डेट के बारे में बता पाना थोड़ा मुश्किल है। मगर इतना जरूर है कि 1969 को अमेरिकी सेना की एक परियोजना के तहत इंटरनेट की शुरुआत हुई थी। यह आधुनिक संचार और तकनीकी क्रांति का आधार बना। दरअसल रूस से युद्ध के दौरान अमेरिकी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इसका इस्तेमाल डेटा साझा करने और आपस में संवाद करने के लिए किया था ताकि उनके सभी कंप्यूटर एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएं और आपस में तालमेल बैठाया जा सके।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में इन लोगों को मिलती है किराए में छूट, क्या लिस्ट में आप भी हैं शामिल
2. इस नाम से हुई इंटरनेट की शुरुआत
आज हम इंटरनेट के बिना अधूरे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे शुरुआत में किस नाम से जाना जाता था? अमेरिकी वैज्ञानिकों के द्वारा इंटरनेट का विकास हुआ और दुनिया का पहला वैज्ञानिक और शैक्षणिक नेटवर्क, जिसे ARPANET के नाम से जाना जाता है, 1968 में स्थापित किया गया था। यह नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ता गया, हालांकि किसी ने नहीं सोचा था कि एक समय ऐसा आएगा जब इंटरनेट के बिना रह पाना मुश्किल होगा। बता दें कि ब्रिटिश प्रोग्रामर टिम बर्नर्स-ली के द्वारा 1991 में एक नाटकीय बदलाव से गुजरने से पहले इस विश्वव्यापी नेटवर्क का इस्तेमाल 1980 के दशक के दौरान किया गया था। बर्नर्स – ली ने एक “वेब ” (वर्ल्ड वाइड वेब/WWW) बनाया जिसने इंटरनेट पर किसी को भी जानकारी प्राप्त करने की अनुमति दी, जिसे हम आज के इंटरनेट के रूप में पहचानते हैं।
3. आम लोगों के लिए कब हटी इंटरनेट से रोक
पहले इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी कामकाज के लिए होता था। 1992 में , अमेरिकी कांग्रेस द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वर्ल्ड वाइड वेब का उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिससे वेबसाइटों और ई-कॉमर्स चैनलों के लिए द्वार खुल गए जो और आम लोगों के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल करने से रोक भी हट गई। जान लें कि 30 अप्रैल 1993 को, स्विट्जरलैंड में स्थित यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन जिसके टिम बर्नर्स-ली फेलो ने वर्ल्ड वाइड वेब को सार्वजनिक डोमेन में ला दिया। यह वो समय था जब इंटरनेट मुफ्त और आसानी से खोजा जाने लगा।
4. कब हुई फेसबुक, ट्विटर और लिंकडिन की शुरुआत
अब बात कर लेते हैं उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जो आज हर इंसान के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं फेसबुक, ट्विटर और लिंकडिन की जिनकी शुरुआत 2000 के दशक के मध्य में हुई। यूट्यूब, रेडिट और विकिपीडिया भी इसी समय अस्तित्व में आए।
5. आज इंटरनेट न होता तो क्या होता?
आज के समय में बिना इंटरनेट के इंसान का जीवन अधूरा है। बच्चे की पढ़ाई हो या फिर ऑफिस का कामकाज हर किसी में बिना इंटरनेट के पूरा हो ही नहीं सकता। बच्चे इंटरनेट के द्वारा पढ़ाई करते हैं। इंटरनेट के द्वारा एक दूसरे से बात करना आसान हो गया है। देश के अलग-अलग कोने में बैठे लोग वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे को देख सकते हैं। आज के समय में जेब में पैसा होना जरूरी नहीं लेकिन फोन में इंटरनेट होना जरूरी है क्योंकि डिजिटल का जमाना है एक क्लिक पर पैसों का लेन-देन आसानी से हो जाता है। इसके अलावा कई और काम हैं जो इंटरनेट के बिना अधूरे हैं।
यह भी पढ़ें: किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना? एक व्यक्ति कितना गोल्ड भारत ला सकता है
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines