International Yoga Day 2024 Live Updates: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। भारत समेत पूरी दुनिया में 170 से ज्यादा देशों में आज 10वां योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में डल झील के किनारे योग किया, लेकिन खुले में नहीं, बल्कि बारिश के कारण शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 7 हजार लोगों ने योगासन किए। साल 2015 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस मनाते आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर में योग दिवस मनाया। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में भी योग दिवस मना चुके हैं। आज देशभर में योग दिवस मनाने से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
बारिश के कारण बदली योग दिवस समारोह की जगह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस समारोह में बारिश ने बाधा डाली। उन्हें श्रीनगर में डल झील के किनारे योग करना था, लेकिन बारिश के कारण वे खुले में योगासन नहीं कर पाए। ऐसे में अब जम्मू कश्मीर का राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) के हॉल रूम में चल रहा है।
INS तेग पर नौसैनिकों का योगाभ्यास
आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर नौसेना के जवान योगासन करते दिखे। नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योगाभ्यास करके देश-दुनिया को संदेश दिया कि चाहे जहां भी हैं, योग करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे बच्चों-जवानों के योगासन
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे बच्चों और ITBP के जवानों ने योगासन किए।
ITBP के जवानों का योग दिवस
ITBP के जवानों ने भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जवान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर मुगुथांग सेक्टर में योगासन करते दिखे। यह एरिया भारत चीन बॉर्डर पर सिक्किम में हैं।
योगी आदित्यनाथ का संदेश- करिए योग, रहिए निरोग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राजभवन में योग दिवस मनाया। राज्यस्तरीय समारोह में उन्होंने गवर्नर आनंदीबेन पटेल, अपने विधायकों, मंत्रियों के साथ योग किया। इस मौके पर उन्होंने देश को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कहा कि यह अवसर हमें देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है, जिनके प्रयास से और जिनके विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब 170 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।
बाबा रामदेव ने हरिद्वार में मनाया योग दिवस
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव योगा करते दिखे। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में योग दिवस मनाया। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी नजर आए। उन्होंने बच्चों और लोगों के साथ मिलकर योग किया और उन्हें योगासन क्रियाएं सिखाईं। उन्होंने योगासन करके देशवासियों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने और योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines