---विज्ञापन---

देश angle-right

International Women Day 2025: महिलाओं से जुड़ी 6 सरकारी योजनाएं, आपने किया अप्लाई?

International Women Day 2025: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसमें महिलाओं को हर तरह से मदद की करने की कोशिश की जाती है। चाहें वह पढ़ाई हो या आर्थिक मदद हो, इन योजनाओं में महिलाओं को सब मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

International Women Day 2025: देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई अभियान और स्कीम चलाई जाती हैं। इन स्कीम्स के जरिए महिलाओं को अलग-अलग सुविधाएं दी जाती हैं। सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं चला रही है। सरकार ने इन योजनाओं को महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लॉन्च किया है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, इसी मौके पर दिल्ली में भी महिलाओं के लिए एक नई योजना लागू की जा सकती है। महिलाओं के लिए देश में चलाई जा रही 6 योजनाओं के बारे में पढ़िए।

1- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

भारत सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पहला नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का नाम आता है। महिलाओं के लिए इस योजना को धुएं से मुक्त रसोई देने के शुरू किया गया। इस योजना के तहत आर्थिक तैर पर कमजोर महिलाओं को फ्री LPG कनेक्शन दिया जाता है। इसके अलावा, इस योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 12 रिफिल और सब्सिडी भी दी जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: International Women Day 2025: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें महत्व और इतिहास

2- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए लॉन्च किया गया। जिसके तहत पहली बार बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। ताकि वह इस पूरे पीरियड में अपनी देखभाल सही से कर सकें। इसके तहत 11,000 रुपये ती मदद मिलती है, जोकि तीन किस्तों में होती है। 3,000 की पहली किस्त प्रेग्नेंसी के दौरान, दूसरी किस्त 2,000 रुपये बच्चे के जन्म के बाद मिलती है। वहीं, अगर आपका दूसरा बच्चा लड़की है, तो 6,000 रुपये की सहायता मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---
सुकन्या समृद्धि योजना

सांकेतिक तस्वीर

 

---खबर नीचे जारी है---

3- सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना को बालिकाओं के लिए लाया गया है। योजना के तहत बच्ची के माता-पिता उसके नाम पर बैंक खाता खुलवा सकते हैं। यह अकाउंट 10 साल की उम्र तक खोला जाता है। इस खाते को खाता 21 साल पूरा होने के बाद बंद कर दिया जाता है। इस खाते माता-पिता 1,000 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। जमा की गई रकम पर 8.2 प्रतिशत ब्‍याज भी दिया जाता है। लड़की के 21 साल का होने पर इन पैसों निकाला जा सकता है।

4- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

BPL परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सरकार एक योजना चलाती है। जिसका नाम कन्या विवाह योजना है। इस योजना के तहत लड़कियों को शादी के समय पर 5,000 की आर्थिक सहायता DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए की जाती है। यह राशि सीधे तौर पर लड़की या उसके माता-पिता के बैंक खाते में डाली जाती है। इस योजना के पात्र परिवारों की सालाना आय 60 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ

5-  बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP) को 22 जनवरी 2015 को शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की घटती संख्या को देखते हुए शुरू किया गया था। जिससे उनके अस्तित्व बनाया जा सके। साथ ही इस योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है। उनको शोषण से बचाते हुए, सही और गलत की जानकारी भी दी जाती है। इन सभी स्कीमों का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक तौर पर मजबूत बनाना है। जिसमें से कई योजनाओं में बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं को भी लाभ मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

मह‍िला सम्‍मान योजना

इन योजनाओं की कड़ी में एक नई योजना का नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल, दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए मह‍िला सम्‍मान योजना शुरू करने वाली है। जिसके तहत सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। 8 फरवरी से अस स्कीम के लिए आवेदन शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: New Tax Regime: सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज टैक्स फ्री, लेकिन निवेश पर छूट नहीं, ऐसा क्यों?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 06, 2025 10:08 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola