मुझे गलत तरीके से छुआ, InMobi के मेल इंटर्न ने मैनेजर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Edited By Rakesh Choudhary

InMobi Male Intern Accuses Manager Molestation
Edited By Rakesh Choudhary

InMobi Male Intern Accuses Manager Molestation
InMobi Male Intern Accuses Manager Molestation: मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी इनमोबी के मेल इंटर्न ने टीम के प्रोडक्ट मैनेजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि प्रोडक्टर मैनेजर गणपति आर सुब्रमण्यम ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसे गलत तरीके से छुआ। इंटर्न ने बताया कि उसने इस घटना की सूचना एचआर और प्रबंधन को भी दी लेकिन उन्होंने इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि मामला सामने आने के बाद बेंगुलरु पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी साझा करने को कहा है।
इस बीच इस मामले पर कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमनें इसमें शामिल सभी पक्षों को निष्पक्ष तरीके से सुना है। शिकायत प्राप्त होने के 12 घंटे के अंदर-अंदर कार्रवाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता को हमने काउंसलिंग के लिए संपर्क किया। वहीं कंपनी ने आने वाले दिनों में 4 जांच बैठकें करने की बात भी कही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: