'अनारकली उठ जाओ, हमें 70 घंटे काम करना है...', नारायणमूर्ति के बयान पर मजेदार मीम्स वायरल, देखें वीडियो-फोटोज

Infosys Co Founder Narayana Murthy Work 70 Hours Week Remark Social Media Reaction: इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं।

Infosys Co Founder Narayana Murthy, Work 70 Hours Week, Social Media

Infosys Co Founder Narayana Murthy

Infosys Co Founder Narayana Murthy Work 70 Hours Week Remark Social Media Reaction: इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए मूर्ति की सलाह को सही बता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि इंसान मशीन नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारायण मूर्ति खुद कितने घंटे काम करते हैं? इस सवाल का जवाब खुद नारायण की पत्नी सुधा मूर्ति ने दिया है। रविवार को नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स पर एक टॉक सेशन में सुधा ने कहा कि वे हफ्ते में 80-90 घंटे काम करते हैं। वे असली हार्ड वर्क में भरोसा करते हैं।

देखिए मजेदार मीम्स…

जब अडानी ने बताया कितने घंटे करते हैं वर्कर

सोशल मीडिया पर दीपक सिंह नाम के शख्स ने अडानी की फोटो के साथ नारायण मूर्ति के बयान पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि नारायण मूर्ति ने कहा कि युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। अडानी ने जवाब दिया कि मेरे नौकर तो सप्ताह में 126 घंटे काम करते हैं।

70 घंटे काम करने का नतीजा

किसलय नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग रिक्शाचालक का वीडियो पोस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग सांस रोगी है, वह सांस फूलने पर इन्हेलर ले रहा है। कैप्शन दिया गया है कि 70-70 घंटे।

https://twitter.com/Kishlaysharma/status/1718607630292431120

जब टॉमी ने 18 घंटे किया काम

मारवाड़ी छोरा नाम से शख्स ने एक रंगोली को बिगाड़ते डॉगी का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि 70 साल की मेहनत पर 18 घंटे काम करते हुए टॉमी।

70 घंटे काम करने का लक्ष्य क्या होगा?

मृणाल पांडे नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें किसी ऑफिस के कल्चर को दिखा गया है। इसमें कर्मचारी करने के बाद अपनी चेयर को बेड बना लेते हैं और वहीं सो जाते हैं।

बेटी ने यूके पीएम सुनक को दी नसीहत

सौरभ तिवारी नाम के शख्स ने नारायण मूर्ति की बेटी और उनके दामाद यूके के पीएम ऋषि सुनक के बीच संवाद का मीम शेयर किया है। जिसमें अक्षता मूर्ति सुनक को कह रही हैं कि पापा का फोन आया था। बोल रहे थे कि टीम को हफ्ते में 70 घंटे अभ्यास कराएं। यह तंज इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच हुए मैच पर था।

https://twitter.com/SanniSaurabh51/status/1718812626720006523

https://twitter.com/hstahuachehra/status/1718672007674622381

देवदास ने अनारकली को नींद से उठाया

पीआर बजुका नाम के शख्स ने अनारकली और देवदास के बीच संवाद के तौर नारायण मूर्ति की सलाह को फिट गया। जिसमें देवदास अनारकली से कह रहे हैं युवाओं को 70 घंटे काम करना चाहिए। ऐसे लेटे रहने से विश्व गुरु नहीं बनेंगे हम।

https://twitter.com/Pr2023active/status/1717942460201210016

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ