ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को बॉलीवुड अभिनेताओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके द्वारा बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को लेकर विवादित टिप्पणियां की गई थी। यह गिरफ्तारी हरियाणा के गुरुग्राम से की गई है।
वीडियो में शर्मिष्ठा ने भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। वह पुणे की एक लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके चलते सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई।
वीडियो के वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा पनोली को ट्रोल किया गया और उन्हें कई धमकियाँ भी मिलीं। इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने बताया कि हमने अदालत के समक्ष अपनी जमानत याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि अभियोजन पक्ष द्वारा कथित तौर पर जिन वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है, जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप, उन्हें पहले ही जब्त कर लिया गया है। इसके बाद, अदालत ने हमारी प्रार्थना सुनी। अभियोजन पक्ष द्वारा पुलिस हिरासत की प्रार्थना की गई, जिसे खारिज कर दिया गया। आरोपी को 13 जून, 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines