हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

Infiltration Attempt Failed in Poonch: सेना ने पुंछ में कई आंतकी मार गिराए हैं। ये आतंकी एलओसी के रास्ते सीमा के अंदर घुसपैठ करने की फिराक में थे। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
मुखबिरों ने गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को दी थी।

Infiltration Attempt Failed: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने आतंकियों की बड़ी घुसपैठ का नाकाम कर दिया है। मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। संयुक्त ऑपरेशन में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल रही। सुरक्षाबलों ने घने जंगलों में आतंकियों का काम तमाम कर दिया। ये आतंकी खारी करमारा इलाके के पास से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इन आतंकियों के पास भारी हथियार थे। सेना ने इस इलाके में एलओसी पर कुछ हरकत देखी, जिसके बाद समूह में आए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घनों जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकी गतिविधियों का पता लगा है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें:‘महाकुंभ में बन रहे खाने में पुलिस ने फेंकी मिट्टी…’, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

पिछले वर्ष सितंबर में भी घुसपैठ की कोशिश इसी इलाके में हुई थी। मेंढर तहसील के पठान तीर क्षेत्र के जंगल में सेना के ऊपर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में सेना ने आतंकियों के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया था। सीआरपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी पिछले साल दिसंबर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने 5 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। इनपुट के बाद सेना ने बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी की थी। तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। कार्रवाई के दौरान दो जवान भी घायल हुए थे।

पिछले साल अगस्त में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ में एक जवान और दो नागरिकों को भी गोली लगी थी। हमले के वक्‍त कोकेरनाग सब डिविजन के जंगल में गश्‍ती दल पर घात लगाकर हमला किया गया था। सेना की स्‍पेशल फोर्सेज पैराट्रूपर्स विदेशी आतंकवादियों की तलाश के लिए लगातार इलाके में अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें:कुरान जलाने वाला सलवान मोमिका कौन था? जिसकी स्वीडन में गोली मारकर हत्या

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें