इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस फैसले के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. परिवार का आरोप है कि सोनम रघुवंशी को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि उन्हें जमानत याचिका की जानकारी तक नहीं दी गई. पहले तीन बार जमानत याचिकाओं पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी, जो खारिज हो चुकी थीं.
विपिन रघुवंशी ने अपने ही वकील की भूमिका पर भी शंका जताई है. उनका कहना है कि वकील ने यह तक नहीं बताया कि जमानत याचिका कोर्ट में लग चुकी है, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है.
परिवार के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने कोर्ट में करीब 990 पेज की केस डायरी पेश की थी. इसके बावजूद जमानत मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. अब परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है और जमानत रद्द कराने की बात कही है.
एक और बड़ा आरोप यह भी है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सोनम रघुवंशी को यह तक नहीं बताया कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी बिंदु को कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील ने आधार बनाया.
मां का छलका दर्द
बेटे राजा रघुवंशी को खो चुकी मां ने भावुक होते हुए कहा – ‘कानून अंधा होता है, यह सुना था… आज देख भी लिया.’ मां ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. उनका मानना है कि निष्पक्ष जांच में ही असली तथ्य उजागर होंगे.
साथ ही मां ने कहा, ‘जिस ग्यारस (एकादशी) के दिन उसकी हत्या हुई और अब उसी तिथि पर आरोपी को जमानत मिलना संयोग नहीं है.’ उन्होंने इसे ईश्वर की इच्छा बताते हुए कहा कि अब उन्हें भगवान से ही न्याय की उम्मीद है.
पिता क्या बोले?
सोनम रघुवंशी की जमानत होने के बाद राजा रघुवंशी के पिता ने पुलिस सुरक्षा की मांग. उनका कहना है कि पूरे परिवार को जान से मारने का खतरा. राजा रघुवंशी के पिता ने कहा, गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. गोविंद रघुवंशी ने पैसा देकर सबको खरीद लिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे.
बता दें, शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी को उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था.
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines