हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंदौर या अहमदाबाद, असल में कौन बना सबसे स्वच्छ शहर? जानिए क्यों बनी अलग 'स्वच्छता सुपर लीग'

India Cleanest Cities Ranking: स्वच्छता सर्वेक्षण 24-2025 के अवार्ड की घोषणा हो गई है। देश का सबसे स्वच्छ शहर अहमदाबाद रहा। वहीं स्वच्छता सुपर लीग में इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना। अब दो सबसे स्वच्छ शहर होने से लोगों में काफी कंफ्यूजन की स्थिति हो गई। लेकिन यह सच है कि दोनों ही शहर देश के सबसे स्वच्छ हैं। विस्तार से जानने के लिए पढ़िए नई दिल्ली से राघव तिवारी की रिपोर्ट।

विज्ञापन

India Cleanest Cities Ranking: कुछ दिन पहले अनौपचारिक रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण 24-25 की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें अहमदाबाद को पहला, भोपाल को दूसरा और लखनऊ को तीसरा स्थान मिला था। इससे लोगों के जुबान पर केवल इंदौर का नाम आया। लोग सोच में पड़ गए कि लगातार 7 सालों से इंदौर स्वच्छता में नंबर 1 आ रहा है लेकिन इस बार इंदौर टॉप-3 में भी नहीं है। गुरुवार को दिल्ली में स्वच्छ शहरों के नामों की आधिकारिक घोषणा हुई तो अनौपचारिक रिपोर्ट सही थी। इसके अलावा आयोजन में एक अलग लीग में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बताया गया। इससे लोगों में कंफ्यूजन पैदा हो गया। न्यूज24 ने यह कंफ्यूजन दूर किया है।

बता दें कि भारत सरकार ने साल 2024-25 के लिए एक नई कैटेगरी जोड़ी है ‘स्वच्छता सुपर लीग’। इस कैटेगरी में उन 15 शहरों को शामिल किया जो पिछले 3 साल में टॉप-3 में आए थे। इंदौर, सूरत, नवी मुंबई जैसे शहर इसी कैटेगरी में शामिल थे। इस कैटेगरी में इंदौर ने पहला स्थान पाकर लगातार 8वीं बार स्वच्छता का सिरमौर बना। इसके अलावा सरकार ने सामान्य रुप से स्वच्छ शहरों की रैंकिग जारी की, जिसमें अहमदाबाद ने बाजी मारी।

क्यों बनाई गई ‘स्वच्छता सुपर लीग’

पिछले कुछ सालों के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट देखी जाए तो इंदौर, सूरत, मुंबई जैसे शहर ही रहते थे। सूत्रों ने बताया कि हर साल रैंक में कुछ ही शहरों का कब्जा रहता था। इससे बाकी शहरों को मेहनत करने के बाद भी मोटिवेशन नहीं मिल पाता था। क्योंकि अन्य शहर टॉप शहरों के मुकाबले रैंक में काफी दूर रहते थे। इसके लिए मंत्रालय ने टॉप के शहरों को अलग कर उनमें प्रतियोगिता कराने के लिए स्वच्छता सुपर लीग बनाई। बाकी शहरों के लिए पारंपरिक तरीके स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ।

विज्ञापन

‘स्वच्छता सुपर लीग’ में पारंपरिक रैंकिंग जैसे ही आबादी की 5 कैटेगरी में रैंकिंग हुई। 10 लाख से ज्यादा आबादी शहर में इंदौर में भी बाजी मारी। दूसरे नंबर पर सूरत, तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर विजयवाड़ा रहा। जबकि पिछली बार इंदौर और सूरत ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया था।

इंदौर में सफाईमित्रों का होगा स्वागत

अवार्ड लेने से पहले इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो बनाकर लोगों से आग्रह किया कि 18 जुलाई की सुबह जब सफाईमित्रों के सम्मान में अपने मोहल्ले और गली में सफाई मित्र और सफाई दीदीओं का सम्मान करें। सफाई के प्रति सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola