Indo-Myanmar Border Operation: पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर से खबर है कि भारतीय सेना के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है जिसमें उन्होंने 10 सशस्त्र कैडरों को मार गिराया। मणिपुर के चंदेल जिले में एक अभियान के दौरान सैनिकों पर सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया और उनके 10 कैडरों को मार गिराया। सेना के अधिकारी ने बताया कि उन्हें खुफिया सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी जिसके बाद ये ऑपरेशन चलाया गया जो कामयाब भी रहा।
कैडरों की आवाजाही की खुफिया जानकारी
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने ट्वीट किया, भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने 14 मई 2025 को एक ऑपरेशन शुरू किया।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच राहत की खबर: वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू
कैडरों द्वारा की गई थी गोलीबारी
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि सैनिकों पर संदिग्ध कैडरों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसका उन्होंने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने खुद को पुनः तैनात किया और संयमित तरीके से पलटवार किया। मुठभेड़ में 10 कैडर ढेर कर दिए गए और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। अभियान अब भी जारी है।
यह भी पढ़ें: साईं भक्तों को शिर्डी से तोहफा, अब मिलेगा VVIP दर्शन और तोहफे
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
6 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
12 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
14 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines