Indiramma Mahila Shakti Yojana: पिछले कुछ सालों से भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान दिया गया है। भारत की महिलाओं को मजबूत और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लगातार उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। देश में एक राज्य ऐसा है जहां 5वीं कक्षा की महिलाओं को सरकार सशक्त बनाने के लिए फ्री में सिलाई मशीन दी जा रही है। हम बात कर रहे हैं तेलंगाना सरकार की इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना की, जिसकी शुरुआत साल 2024 में हुई।
आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनेगी ये महिलाएं
तेलंगाना सरकार ने इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना की शुरुआत राज्य की अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन देती है। इस योजना के जरिए सिलाई मशीन उन महिलाओं को दी जाती है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से आती हैं। इस योजना के जरिए तेलंगाना सरकार ने राज्य की सभी गरीब और अल्पसंख्यक महिलाओं को सिलाई मशीन के रूप में आर्थिक सहायता भी दी है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
5वीं कक्षा पास होना जरूरी
इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना के लिए आवेदक महिलाओं को तेलंगाना राज्य का निवासी होना चाहिए। इस योजना के लिए केवल आर्थिक रूप से अस्थिर परिवार की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदक महिलाओं की योग्यता कम से कम 5वीं कक्षा पास होनी चाहिए। आवेदक की पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक महिला के पास सभी दस्तावेज सही-सही होने चाहिए। आवेदक के पास सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Gujarat सरकार देती है महिलाओं को 1 लाख रुपये; जानें क्या है योजना?
महिलाएं इस इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र आवेदक महिला ऑफिशियल वेबसाइट: https://tgmfc.com पर आवेदन कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
12 mins agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
5 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
7 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
7 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines