देशभर के डीजल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। GST को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी राहत दी है। उनका कहना है कि अभी डीजल वाहनों पर टैक्स नहीं बढ़ेगा। ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं है, लेकिन अगर प्रदूषण कम नहीं हुआ तो 10 प्रतिशन एकस्ट्रा टैक्स लगाने पर विचार किया जा सकता है। मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी और एक समारोह में दिए अपने बयान को स्पष्ट किया।
यह भी पढ़ें: सरकारा देवी मंदिर में RSS की शाखा लगाने का मामला, केरल हाईकोर्ट ने जारी किया ये आदेश
एक समारोह में दिया था बयान
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 63वें वार्षिक समारोह में गए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि डीजल वाहन और जनरेटर जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, जो प्रदूषण भी फैलाते हैं। इसलिए डीजल वाहनों पर प्रदूषण टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं। करीब 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा। प्रस्ताव को लेकर वित्तमंत्री से बात करुंगा। इसके बाद ही डीजल गाड़ी पर GST लगने की बात होने लगी।
यह भी पढ़ें: देश के 306 सांसदों पर क्रिमिनल केस, जानिए BJP का क्या है रिकॉर्ड? हैरान कर देगी रिपोर्ट
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की कोशिश
प्रदूषण टैक्स लगने की बात फैलते ही मंत्री गडकरी ने एक पोस्ट लिखकर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ विचार किया जा रहा है। टैक्स लगाने का प्रस्ताव नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है। ग्रीन एनर्जी में बदलाव का यही तरीका है, क्योंकि लोग तो सुनने को तैयार नहीं है। टैक्स लगेगा तो डीजल गाड़ियां इस्तेमाल नहीं होंगी और उनका प्रोडक्शन भी घटा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘कान खोलकर सुन लो BJP वालों- तुम्हारी सरकार निकम्मी है’, कांग्रेस ने शेयर किया मैथ्स टीचर का वीडियो
प्रदूषण कर लगने से यह प्रभाव पड़ेंगे
गडकरी का कहना है कि लोगों को पेट्रोल और डीजल छोड़कर ग्रीन फ्यूल को महत्व देना चाहिए। अगर लोग इस बात को नहीं मानेंगे तो मजबूरन सरकार को कर लगाना पड़ेगा। बता दें कि मंत्री के इस बयान से टाटा, महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर गिर गए थे। वहीं प्रदूषण कर लगने से कंपनी को डीजल वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी। इससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि देश में सभी कमर्शियल वाहन डीजल इंजन से ही दौड़ते हैं।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
2 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines