हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indigo Delhi-Dehradun Flight: अचानक हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज।

Indigo Delhi-Dehradun Flight: दिल्ली से एक बड़ी खबर है। बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। दरअसल, देहरादून के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान का इंजन अचानक फेल हो गया। पायलट ने तत्काल विमान को वापस लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद लौटा विमान

दरअसल, बुधवार को इंडिगो के एक विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उत्तराखंड के देहरादून के लिए उड़ान भरी। लेकिन कुछ देर बाद विमान वापस आ गया। विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। बताया गया कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था।

विज्ञापन

शुरुआत में इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि एयरलाइन के सूत्रों ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विमान आग की वजह से उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अभी तक उस कारण की पुष्टि नहीं की है जिसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए पूरी जांच के बाद बयान जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या पटना में 23 जून को दिखेगी 2024 की तस्वीर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola