हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुनिया की पहली एयरलाइन, किस सीट पर बैठना है महिला खुद करेगी तय

एक एयरलाइन ने अब महिलाओं को खुद अपनी सीट चुनने का विकल्प दिया है। अगर महिला चाहे तो वह ये तय कर सकती है कि वह किसी पुरुष यात्री के साथ वाली सीट पर बैठना चाहती है या नहीं।

विज्ञापन
Indigo Airline

IndiGo Airline New Policy: अक्सर आपने विमानों में महिलाओं के साथ बदसलूकी की खबरें पढ़ी होंगी। खासकर अकेली सफर करती महिला पैसेंजर कई बार साथ वाली सीट पर बैठे पुरुष यात्री की हरकतों से असहज महसूस करती है। लेकिन अब एयरलाइन कंपनियों ने इसका रास्ता निकाला है। एक एयरलाइन ने अब महिलाओं को खुद अपनी सीट चुनने का विकल्प दिया है। अगर महिला चाहे तो वह ये तय कर सकती है कि वह किसी पुरुष यात्री के साथ वाली सीट पर बैठना चाहती है या नहीं।

सीट को पिंक कलर से चिन्हित किया जाएगा

किफायती दाम पर हवाई सफर मुहैया करवाने वाली इंडियन एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यह नई सेवा शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में ये सेवा शुरू की गई है। इसमें बुकिंग करते हुए ऑफ लाइन में महिलाओं को पूछने पर यह बताया जाएगा कि उनके साथ वाली सीट पर कोई पुरुष यात्री तो नहीं बैठा अगर उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं है तो ठीक नहीं तो वह खाली पड़ी सीटों में अपनी पसंद की सीट चुन सकती हैं। इसी तरह ऑन लाइन बुकिंग में सीट को पिंक कलर से चिन्हित किया जाएगा, जो बताता है कि इन सीटों पर महिला यात्री बैठी है।

हाल ही में ये हुआ था

27 जून को एयर इंडिया की एक उड़ान मुंबई से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एक यात्री ने विमान में कथित तौर पर शौच और पेशाब किया। इसके अलावा पिछले महीने ही दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में युवक स्मोकिंग करता हुआ पकड़ा गया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमानन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले भी विमान में एक युवक द्वारा साथी वाली सीट पर बैठी महिला पर पेशा करने का मामला सामने आ चुका है। जिसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए एयरलाइन कंपनियों को सख्त कदम उठाने और नियम तय करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NEET-UG मामले की सुनवाई के दौरान क्यों भड़के चीफ जस्टिस? वकील को दिखाया गया बाहर का रास्ता

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola