हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IndiGo की कैंसिल फ्लाइट पर लगाम लगाने की तैयारी, DGCA का बड़ा फैसला- उड़ानों में 10% की कटौती

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंत्रालय ने इंडिगो के कुल रूट्स में 10 प्रतिशत की कटौती का निर्देश दिया है, ताकि इसके संचालन को स्थिर करने और कैंसिलेशन में कमी लाने में मदद मिले.’

विज्ञापन
इंडिगो अब तक कुल 610 करोड़ रुपये का रिफंड दे चुकी है.

IndiGo Crisis: भारत की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) को अब अपनी उड़ानों में अस्थायी कमी करनी होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने मंगलवार को निर्देश जारी कर कहा कि एयरलाइन को अपने कुल ऑपरेशंस में 10% की कटौती करनी होगी. यह कदम हाल के दिनों में सामने आए फ्लाइट कैंसिलेशन और ऑपरेशनल दिक्कतों को देखते हुए उठाया गया है.

क्या बंद हो जाएंगी IndiGo की सेवाएं?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंत्रालय ने इंडिगो के कुल रूट्स में 10 प्रतिशत की कटौती का निर्देश दिया है, ताकि इसके संचालन को स्थिर करने और कैंसिलेशन में कमी लाने में मदद मिले.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय का मतलब यह नहीं है कि इंडिगो किसी भी जगह अपनी सेवाएं बंद करेगा. उन्होंने कहा, ‘एयरलाइन अपने सभी डेस्टिनेशंस को पहले की तरह कवर करती रहेगी, केवल उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से घटाई जाएगी.’

‘जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी’


उड्डयन मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पिछले हफ्ते के दौरान इंडिगो (IndiGo) की क्रू रोस्टरिंग, फ्लाइट शेड्यूलिंग और कमजोर संचार व्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है. इस बीच एयरलाइन के संचालन को स्थिर करने के उपायों की समीक्षा के लिए इंडिगो के शीर्ष प्रबंधन के साथ एक और बैठक आयोजित की गई.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वोट चोरी-RSS और EC: राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में मचा हंगामा, केंद्र सरकार पर दागे 3 सवाल

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को किया तलब


उन्होंने आगे लिखा, ‘आज एक बार फिर इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को मंत्रालय में तलब किया गया, जहां उन्होंने स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के 100% रिफंड पूरे कर दिए गए हैं. मंत्रालय ने शेष रिफंड और यात्रियों के बैगेज हैंडओवर की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं.’

विज्ञापन

कड़ाई से करना होगा निर्देशों का पालन


ट्वीट में आगे कहा गया, ‘मंत्रालय का मानना है कि एयरलाइन के समग्र रूट नेटवर्क में थोड़ी कमी (10%) करना आवश्यक है, जिससे संचालन में स्थिरता आएगी और कैंसिलेशन की घटनाएं कम होंगी. आदेश के अनुसार, इंडिगो को अपने मौजूदा रूट्स में 10% ऑपरेशंस घटाने होंगे, लेकिन एयरलाइन सभी डेस्टिनेशंस को पहले की तरह कवरेज देती रहेगी. इसके अलावा, इंडिगो को मंत्रालय के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है, जिनमें किराया सीमा निर्धारण (fare capping) और यात्रियों की सुविधा से जुड़े उपाय शामिल हैं. किसी भी प्रकार की ढिलाई की अनुमति नहीं दी जाएगी.’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola