Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए जारी केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो एयरलाइंस भी शामिल हो गया है। इंडिगो की फ्लाइट के जरिए जेद्दा से 231 भारतीयों को भारत लाया गया।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “इंडिगो #ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। जेद्दा से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 231 भारतीय। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ, लगभग 1600 भारत के लिए पहुंचे या हवाई यात्रा की। शुभ यात्रा। हमारा मिशन जारी है।”
और पढ़िए – असम: 2024 में लोकसभा की 14 में से 12 सीटें जीतने का लक्ष्य, राज्य भाजपा अध्यक्ष ने भरी हुंकार
ऑपरेशन कावेरी को लेकर इंडिगो ने क्या कहा?
उधर, इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि हमने सूडान से भारतीयों के रेस्क्यू के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन कावेरी में चार्टर उड़ानों के जरिए अपनी सेवाओं की पेशकश की है। एयरलाइंस ने पहले ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रही निकासी में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।
इंडिगो ने कहा कि वह सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के केंद्र सरकार के मिशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दा पहुंच चुके हैं।
ऑपरेशन में INS सुमेधा भी जुटी
इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पोर्ट सूडान में तैनात आईएनएस सुमेधा भी संकटग्रस्त देश से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है, जो भारतीयों को वापस लेकर जेद्दा जा रहा है।
इससे पहले, शुक्रवार को भारतीय वायु सेना C-130J ने 135 यात्रियों के 10वें और 11वें जत्थे को पोर्ट सूडान से जेद्दा तक निकाला। इससे पहले, सूडानी सेना ने कहा कि वह सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मध्यस्थता के प्रयासों के बाद अतिरिक्त 72 घंटों के लिए युद्धविराम का विस्तार करेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines