---विज्ञापन---

देश angle-right

‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो भी शामिल; सूडान से अब 2100 भारतीयों को निकाला, 1600 भारत पहुंचे

Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए जारी केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो एयरलाइंस भी शामिल हो गया है। इंडिगो की फ्लाइट के जरिए जेद्दा से 231 भारतीयों को भारत लाया गया।विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “इंडिगो #ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। जेद्दा से नई […]

---विज्ञापन---

Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए जारी केंद्र सरकार के ‘ऑपरेशन कावेरी’ में इंडिगो एयरलाइंस भी शामिल हो गया है। इंडिगो की फ्लाइट के जरिए जेद्दा से 231 भारतीयों को भारत लाया गया।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “इंडिगो #ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। जेद्दा से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 231 भारतीय। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ, लगभग 1600 भारत के लिए पहुंचे या हवाई यात्रा की। शुभ यात्रा। हमारा मिशन जारी है।”

और पढ़िए – असम: 2024 में लोकसभा की 14 में से 12 सीटें जीतने का लक्ष्य, राज्य भाजपा अध्यक्ष ने भरी हुंकार

ऑपरेशन कावेरी को लेकर इंडिगो ने क्या कहा?

उधर, इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि हमने सूडान से भारतीयों के रेस्क्यू के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन कावेरी में चार्टर उड़ानों के जरिए अपनी सेवाओं की पेशकश की है। एयरलाइंस ने पहले ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रही निकासी में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी।

---विज्ञापन---

इंडिगो ने कहा कि वह सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के केंद्र सरकार के मिशन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक 2,100 भारतीय जेद्दा पहुंच चुके हैं।

ऑपरेशन में INS सुमेधा भी जुटी

इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पोर्ट सूडान में तैनात आईएनएस सुमेधा भी संकटग्रस्त देश से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है, जो भारतीयों को वापस लेकर जेद्दा जा रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – माहौल क्या है? कर्नाटक के बेंगलुरु से राजीव रंजन; BJP को सिर्फ मोदी मौजिक का सहारा? PM के रोड़ में क्या बोले लोग, देखें...

इससे पहले, शुक्रवार को भारतीय वायु सेना C-130J ने 135 यात्रियों के 10वें और 11वें जत्थे को पोर्ट सूडान से जेद्दा तक निकाला। इससे पहले, सूडानी सेना ने कहा कि वह सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मध्यस्थता के प्रयासों के बाद अतिरिक्त 72 घंटों के लिए युद्धविराम का विस्तार करेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 29, 2023 08:21 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola