Indigo goes offline: देशभर में इंडिगो की ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन सिस्टम बंद होने से यात्री उड़ान में कोई भी बदलाव और वेब-चेक नहीं कर सके। एयरलाइंस का सिस्टम ऑफ़लाइन होने से उसकी साइट, ऐप और ग्राहक सेवा सुबह पूरी तरह बंद हो गई। इंडिगो ने ट्वीट कर कहा कि सुबह 8:30 बजे तक हम ऑफ़लाइन है। उड़नों का स्टेटस मौसम पर निर्भर करेगा।
https://twitter.com/IndiGo6E/status/1747204374508753122
ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं कर सके यात्री
जानकारी के अनुसार 16 जनवरी रात 11 बजे बाद सिस्टम अपडेट होना शुरू हुआ था। जिससे एयरलाइन की सभी ऑनलाइन सेवाएं अचानक ऑफलाइन हो गई। यानि लोग नए टिकट बुक नहीं कर सके। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुकिंग की हुई थी वह ऑनलाइन उसका स्टेटस चेक नहीं कर सके। उनकी उड़ान लेट है या समय पर चल रही है उन्हें यह जानकारी नहीं मिल सकी।
हवाईअड्डों पर अफरातफरी का माहौल बन गया
Indigo के offline होने से यात्री वेब-चेक नहीं कर सके। जिससे हवाईअड्डों पर अफरातफरी का माहौल था। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग इंफॉर्मेशन के लिए भटकते दिखाई पड़े। एयरलाइन का सिस्टम ठप होने से उसकी वेबसाइट, ऐप और ग्राहक सेवा सुबह पूरी तरह बंद हो गई। हवाईअड्डों पर मैनुअली काम हुआ। एयरलाइन के काउंटर पर लोगों का अपनी फ्लाइट का स्टेटस जानने के लिए तांता लगा हुआ था। कई लोगों की एयरलाइंसकमियों से बहस होते हुए भी दिखी।
मुंबई रनवे पर बैठाकर दिया था खाना
इंडिगो ने इस सब पर खेद जताते हुए कहा कि वह यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रयासरत हैं। अगले कुछ घंटों में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। बता दें इससे पहले 15 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो ने यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना दिया था। उस समय यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने एयरलाइन की कड़ी आलोचना की थी।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
5 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
7 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
8 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
9 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
10 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
10 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
11 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
11 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines