Live Updates
IndiGo Flights Crisis: क्यों न आप पर पेनल्टी लगाई जाए... Indigo को कारण बताओ नोटिस जारी, सीईओ को 24 घंटे में देना होगा जवाब
IndiGo Flights Crisis: केंद्र सरकार ने Indigo के सीईओ पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है. यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर Indigo के सीईओ पीटर एल्बर्स ये पूछा गया है कि Indigo के CEO के नाते आपकी जिम्मेदारी बनती है, क्यों न आप पर पेनल्टी लगाई जाए. अगर CEO पीटर एल्बर्स के असंतोषजनक जवाब पर भारी पेनल्टी संभव है.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: 850 से कम हुई Indigo की रद्द उड़ानों की संख्या, विमान कंपनी ने दिया आधिकारिक बयान
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो का कहना है कि आज Indigo की रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 850 से कम हो गई है. प्राथमिकता है कि शेड्यूल flights को स्थिर रखने और देरी कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए. पैसेंजर्स के रिफंड को प्राथमिकता दी जाएगी.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो क्राइसिस को लेकर सरकार गंभीर, एविएशन मंत्री और सचिव की राजीव गांधी भवन में चल रही बैठक
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो क्राइसिस को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है. इसी मुद्दे को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू और सिविल एविएशन सेक्रेट्री की बैठक राजीव गांधी भवन में चल रही है.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: IndiGo को सभी रिफंड रविवार 8 बजे तक वापस करने के आदेश
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: IndiGo को सभी रिफंड रविवार 8 बजे तक वापस करने के अलावा 48 घंटे में सभी मिसिंग बैगेज खोजकर घर तक पहुंचाने का आदेश दिए गए हैं। प्रभावित यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने IndiGo को विशेष सपोर्ट और रिफंड सेल बनाने का निर्देश भी दिया।
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए
इंडिगो की उड़ानों में देरी और कैंसिल होने पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि यह केंद्रीय मंत्रालय की विफलता है, जिससे जांच की कोई गुंजाइश नहीं बची है. तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. नागरिक उड्डयन मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. कुछ अन्य कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून में संशोधन किया गया है.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इंडिगो ने पूरे बाजार पर कब्जा कर लिया है, उनकी बाजार हिस्सेदारी 60% से अधिक है. उन्होंने यात्रियों को जो असुविधा दी है, उसमें यात्रियों को न तो भोजन और न ही पानी उपलब्ध कराया गया, उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी. यहां तक कि इंडिगो कर्मचारियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्हें प्रबंधन से कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. यह वे ही थे जिन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इंडिगो प्रबंधन को इसका संज्ञान लेना चाहिए. यहां तक कि सरकार भी असहाय दिख रही थी.इसलिए, यह सरकार के लिए एक सबक है कि आने वाले समय में इस तरह का एकाधिकार और द्वैधाधिकार नहीं बनाया जाना चाहिए.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री
जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. उड़ानें बाधित और रद्द होने से इंडिगो के यात्री प्रभावित हो रहे हैं. यात्री परेशान हैं और एयरलाइन अधिकारियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो फ्लाइट्स पर देहरादून एयरपोर्ट का बयान
देहरादून एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट सीमित हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति की जांच कर लें. विलंबित उड़ानों के लिए हवाई अड्डे का समय बढ़ाया गया.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: तीन एयरपोर्ट से कैंसिल हुई फ्लाइट्स
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि चिंता का विषय है. हजारों-लाखों लोग हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं. उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है. इसलिए हम तत्काल राहत के लिए दबाव बना रहे हैं.
फिर भी इंडिगो का कहना है कि उड़ानों को नॉर्मल होने में 10 दिन और लगेंगे. इन 10 दिन में लोग प्रभावित होंगे, उन्हें नुकसान होगा. इसलिए एक ही उपाय है कि एअर इंडिया की उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए.
स्पाइसजेट-अकासा समेत सभी एयरलाइंस से बात की जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके. एयरलाइंस को हवाई किराए पर भी नियंत्रण रखना चाहिए, लूट चल रही है और इसे रोका जाना चाहिए.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इन एयरपोर्ट से आज कैंसिल हो चुकीं फ्लाइट्स
मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे तक इंडिगो की 109 फ्लाइट कैंसिल हुईं. लखनऊ में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द हुईं. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 7 अराइवल और 12 डिपार्चर फ्लाइट कैंसिल हुईं. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से 3 घरेलू उड़ानें रद्द की गईं हैं. पटना एयरपोर्ट से करीब 30 उड़ानें कैंसिल हुई हैं. हैदराबाद हवाई अड्डे से 69, दिल्ली एयरपोर्ट से 106 और पुणे एयरपोर्ट से इंडिगो की 42 फ्लाइट कैंसिल हुई है.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिगो में गहराया संकट
इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करके बेंच से मामले में स्वत: संज्ञान लेकर दखल देने की मांग की है.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: फ्लाइट कैंसिल होने से बौद्ध भिक्षु हुए परेशान
इंडिगो में गहराए संकट से बोधगया में त्रिपिटक पूजा के लिए आए विदेशी भिक्षु परेशान हो गए हैं. दिसंबर के महीने में बोधगया में त्रिपिटक पूजा और कालचक्र पूजा को लेकर देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी पहुंच रहे हैं. वर्तमान में बोधगया में त्रिपिटक पूजा चल रही है, जिसमें हजारों की संख्या में भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.
इसी बीच इंडिगो फ्लाइट संकट से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. गया एयरपोर्ट से इंडिगो की 3 उड़ानें रद्द होने के कारण कई श्रद्धालु फंस गए हैं. त्रिपुरा से आए एक बौद्ध भिक्षु समूह ने बताया कि उनका गया से राजगीर और वहां से कोलकाता जाने का टिकट था. आगे उन्हें कोलकाता होते हुए अगरतला लौटना था, लेकिन पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है.
भिक्षुओं का कहना है कि पूजा के बाद उनकी वापसी की पूरी योजना इसी यात्रा पर निर्भर थी, लेकिन अब उन्हें न सिर्फ रुकना पड़ रहा है, बल्कि नई व्यवस्था करने में अतिरिक्त खर्च और समय भी लग रहा है. इंडिगो संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हो रही परेशानी से पर्यटन सीजन के इस महत्वपूर्ण समय पर सरकार और एयरलाइंस की समन्वय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: फ्लाइट संकट को मद्देनजर रेलवे का बड़ा ऐलान
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द होने के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए बड़ा ऐलान किया है. उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया गया है. यह 37 ट्रेनें देशभर में 114 से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो एयरलाइन के संकट पर केंद्रीय मंत्रालय का बयान
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा है कि एक जांच समिति बनाई है, जो मामले की जांच करेगी, ताकि यह पता लगे कि कहां गलती हुई और किसने गलती की? हम आवश्यक कार्रवाई करने जा रहे हैं.
IndiGo Flights Crisis LIVE Updates: इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से संकट गहरा गया है. लगातार 5वें दिन उड़ानें रद्द हुई हैं, जिसके चलते देशभर में एयरपोर्ट पर हाहाकार मचा हुआ है. लोगों निराश हैं और गुस्से में भी हैं. एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट की जानकारी लेते समय उनमें आक्रोश साफ देखा जा सकता है. वहीं एक एयरलाइन मुसीबत में फंसी तो दूसरी एयरलाइंस इसका फायदा उठाती भी नजर आ रही हैं.
दूसरी एयरलाइंस का किराया हुआ दोगुना
इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी एयरलाइंस ने अपनी टिकटों के दाम दोगुने कर दिए हैं. डोमेस्टिक फ्लाइट्स की टिकटों के दाम ही आसमान छू रहे हैं, जैसे पटना से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 40 हजार, पटना से मुंबई का 90 हजार, पटना से बेंगलुरु का 70 हजार, दरभंगा से दिल्ली का 61 हजार, दरभंगा से मुंबई का 66 हजार है. इसके चलते लोगों को दोनों तरफ से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.
केंद्रीय मंत्री का बयान भी आया सामने
बता दें कि इंडिगो एयरलाइन में संकट गहराने के 5वें दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मामले में हस्तक्षेप करेंगे और हालातों पर पूरी नजर है. सामान्य स्थिति बहाल करने और यात्रियों को हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे. FDTL के मानदंडों और शेड्यूलिंग नेटवर्क का पालन कर रहे हैं. सुनिश्चित करेंगे कि सभी एयरलाइंस भी इनका पालन करते हुए सावधानी बरतें.
इंडिगो की फ्लाइट्स को लेकर गहराए संकट से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines