Passenger punches Indigo pilot: इंडिगो की फ्लाइट में देरी होने पर पायलट को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ हरकत में आई है। अब थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। घटना के दौरान उसके साथ एक युवती भी थी। इधर, मामले में को पायलट अनूप कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने की FIR
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2175 में 14 जनवरी को यह घटना हुई है। कोहरे के चलते उड़ानें 13 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थीं। जिसके चलते गुस्से में यात्री साहिल कटारिया ने को पायलट अनुप कुमार को थप्पड़ मार दिया। अब को पायलट की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323/341/290 ipc और एयरक्राप्ट नियम संख्या 22 के हिसाब से मारपीट और अभ्रद व्यवहार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अब पकड़े जाने पर युवक मांग रहा माफी
सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने वाले युवक की एक और वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में CISF और इंडिगो अधिकारी उसे प्लेन से नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। उसे पीछे उसके साथ सफर कर रही युवती आती नजर आ रही है। नीचे आने के बाद कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारी की तरफ इशारा करते हैं। वह अधिकारी से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रही है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग पूरे मसले में थप्पड़ मारने वाले युवक की गलती बता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करने वाले ईश्वर सिंह ने लिखा उड़ान लेट होने पर एयरलाइन कर्मचारियों की क्या गलती है। मनीष ने लिखा की आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। डॉक्टर सौरभ ने कहा आरोपी को No Fly लिस्ट में डाल देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा आरोपी ने गुस्से में यह कदम उठाया है।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
3 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines