हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने की शर्मनाक हरकत, लाइफ जैकेट चुराने की कोशिश, वीडियो वायरल

इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यात्री लाइफ जैकेट चोरी कर अपने बैग में रखता दिखाई दे रहा है। इस बीच दूसरे यात्री ने इस शर्मनाक हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने शर्मनाक हरकत

इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यात्री फ्लाइट में मौजूद लाइफ जैकेट चोरी करने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री ने बनाई है। इस वीडियो सोशल मीडिया की साइट ‘X’ शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो पर इंडिगो अथॉरिटी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक ने यात्री को सुनाई खरीखोटी

फ्लाइट में इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले युवक ने यात्री को ऐसा करने से रोकते हुए कहा ”आपको काफी समय से नोटिस कर रहा हूं। ये क्या कर रहे हो? आप लाइफ जैकेट चोरी कर रहे हो। ये आप गलत कर रहे हो। वो आगे कहते हैं ये सही नहीं है। ये यात्रियों की सुरक्षा के लिए है और आप इसे चोरी करके बैग में रख रहे हो।” वहीं अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर कई यूजर ने किए तीखे कमेंट

सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो कई यूजर्स कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखते हैं ‘ऐसे यात्री को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इन जैसे यात्रियों को फ्लाइट में बैठने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इनके पासपोर्ट को जब्त कर लेना चाहिए।’ एक यूजर लिखते हैं ‘फ्लाइट से लाइफ जैकेट चोरी दंडनीय अपराध है। ऐसे यात्री पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि अब फ्लाइट में चोर सफर करने लगे हैं। ऐसे लोगों पर एक्शन होना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola