इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के बाद ही पक्षी से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान में 272 यात्रियों सवार थे, पक्षी से टक्कर के बाद विमान उड़ान भरने के बाद वापस नागपुर एयरपोर्ट पर वापस लौट आया। उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।
विमान नागपुर से कोलकाता जा रहा था, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान से पक्षी टकराया। चालक दल के सदस्यों ने विमान को एयरपोर्ट पर वापस लाने का फैसला किया। इसके बाद विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।
नागपुर हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रूही में बताया कि इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 पर पक्षी के टकराने की आशंका है। हम घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि विमान नागपुर से कोलकाता जा रहा था लेकिन उड़ान के बाद ही एक पक्षी से टकरा गया। पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया और विमान नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गया। फ्लाइट की जरूरी जांच किए जाने के बाद उसे आज के लिए रद्द कर दिया गया है।
इससे पहले सोमवार को पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई, इसके कारण बीच उड़ान के दौरान ही उसे वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्पाइसजेट ने बताया था कि विमान सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सामान्य तरीके से उतार लिया गया।
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान VT-SLG तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही पुणे हवाई अड्डे पर वापस डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली के लिए उड़ान भरने के एक घंटे बाद विमान को पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति में वापस उतारा गया।
यह भी पढ़ें : स्पाइसजेट ने दिए सिर्फ बर्गर-फ्राइज, 14 घंटे तक परेशान रहा यात्री, उपभोक्ता आयोग ने ठोका जुर्माना
एयरलाइन ने बताया कि स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 9371 सितंबर को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी, उड़ान भरने के तुरंत बाद पुणे लौट आई। उड़ान भरने के बाद, फ्लैप ट्रांजिट लाइट जल उठी और ऑपरेटिंग क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार सभी आवश्यक जाँचें कीं। इसके बाद विमान को लैंड कराने का फैसला लिया गया था।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
9 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
11 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
15 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
16 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
17 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
18 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
18 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
19 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines