नवी मुंबई से श्रीनगर के बीच चलने वाला इंडिगो का एक हवाई जहाज शुक्रवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गया. यह घटना उस समय हुई जब विमान को यात्रियों को उतारने के बाद हवाई अड्डे पर निर्धारित जगह पर खड़ा किया जा रहा था. हादसे में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान में सवार किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है.
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 225 (वीटी-एनओजी) सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर श्रीनगर हवाई अड्डे के ‘बे’ नंबर छह पर खड़ी की जा रही थी. इसी दौरान विमान हवाई अड्डे पर लगे ‘विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम’ (वीडीजीएस) के एक खंभे से टकरा गया.
विमान को पार्क करने के लिए हवाई अड्डे पर अलग-अलग ‘बे’ बनाए जाते हैं. ‘बे’ वह निर्धारित जगह होती है जहां विमान को उड़ान के बाद खड़ा किया जाता है. विमान को पार्किंग की जगह तक ले जाते समय वीडीजीएस पायलट और ग्राउंड स्टाफ को विमान की सही स्थिति बताने में मदद करता है.
एएआई ने बताया कि टक्कर के बाद विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर उतारा गया. हादसे के बाद विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, नुकसान कितना हुआ है और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तक तैयार किया जा सकेगा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
एएआई ने कहा कि घटना की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी. जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि विमान पार्किंग के दौरान खंभे से किस वजह से टकराया. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. एएआई के मुताबिक, इस घटना का श्रीनगर हवाई अड्डे के सामान्य संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. हवाई अड्डे पर विमानों का आना-जाना सामान्य रूप से जारी रहा और उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होती रहीं.
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines